My City Breaking News - Morning News Bulletin - 19 December 2025 #10 *AXW*

नमस्कार, 


डीबीयूपी इंडिया द्वारा 3 वर्ष से प्रसारित हो रहे आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है! 

चलिए बात करते हैं अपने मंडल के सभी जनपद में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 मंडल की टॉप बुलेटिन खबरें :


अयोध्या: ठंड के मद्देनजर कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों का समय बदला, अब 10 बजे से साढ़े 3 बजे तक चलेगी पढ़ाई (अयोध्या जिला)

जिलेमें बढ़ती ठंड व शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल समय में बदलाव किया है। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के आदेश पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक संचालित होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी ने नए समय का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अयोध्या में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 17 डिगरी दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे कोहरा व आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।


अयोध्या: मरीज की मौत के बाद निर्मला हॉस्पिटल सील, बेसमेंट में चल रहा था गैर-मानक आईसीयू (साकेतपुरी कोतवाली)

साकेतपुरीस्थित निर्मला हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर को स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार रात सील कर दिया। कनीगंज निवासी एक महिला मरीज के इलाज के दौरान इंजेक्शन ओवरडोज से मौत हो गई थी। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान की अगुवाई में हुए निरीक्षण में चिकित्सालय में कोई एमबीबीएस डॉक्टर नहीं मिला और मरीजों का रिकॉर्ड भी नहीं दिखाया गया। बेसमेंट में मानकों के विरुद्ध चल रहे आईसीयू को सील किया गया है। संचालक डॉ. राजेंद्र कुमार बनोधा आईएमए के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। विभागीय कार्रवाई जारी है।


अम्बेडकरनगर: घने कोहरे के बीच स्कूल समय परिवर्तन, कक्षा 1-12 के विद्यालय 10 से 3 बजे तक खुलेंगे (जिला मुख्यालय)

जिलेमें घने कोहरे और पड़ रही ठंड के मद्देनजर प्रशासन ने विद्यालय समय बदला है। डीएम अनुपम शुक्ला के आदेशानुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित रहा। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाते व गर्म कपड़े पहने नजर आए। प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।


अमेठी: नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों का टाइम बदला, ठंड-कोहरे को देखते हुए अब 10 से 3 बजे तक चलेंगे (जिला मुख्यालय)

बढ़तीठंड व सुबह के घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों का समय बदल दिया है। डीएम के निर्देश पर अब ये स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा।


बाराबंकी: एसपी की बड़ी कार्रवाई, 8 चौकी प्रभारियों से प्रभार छीने, 23 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले (जिला मुख्यालय)

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय नेविभाग में बड़ा फेरबदल किया है। आदेश के तहत आठ उपनिरीक्षकों से चौकी प्रभारी का पद छीन लिया गया है। इनमें हरिप्रसाद उपाध्याय (फतेहपुर), मो. फिरोज खां (कैसरगंज), राशिद खां (भानमऊ) व राहुल शर्मा (मसौली) शामिल हैं। वहीं, 23 अन्य उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात सात अधिकारियों को भी नए थानों में जिम्मेदारी दी गई है। इस कार्रवाई को प्रशासनिक कसावट का कदम बताया जा रहा है।



⚡ नोट : अन्य सभी जनपदों की खबरें उस जनपद के कलस्टर में होंगी जिसका लिंक ग्रुप एवं न्यूज सेक्शन में मिलेगा। इस वक्त आप DBUP इंडिया की खबरें पढ़ रहे हैं। आपके मंडल की खबरें वर्तमान में सहायक संपादकों द्वारा तैयार की जा रही हैं, जिस कारण त्रुटि की संभावना अधिक है। कोई भी त्रुटि या सूचना के लिए कृपया डेस्क 2 पर संपर्क करें।

Bulletin Head & Team, Desk - 2, DBUP India

Desk-2 WhatsApp : +91 888 7070 140

धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…

टिप्पणियाँ