UPCATET 2026 — पहले प्रयास में ऐसे होगा सिलेक्शन #38 *GQW*

 रिपोर्ट : DBUP संवाददाता

उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए परीक्षा UPCATET 2026 की तैयारी का वक्त अब सामने है। इस परीक्षा के माध्यम से CSAUAT कानपुर, ANDUAT कुमारगंज - अयोध्या, समेत प्रदेश के टॉप 5 संस्थान में कृषि, पशु चिकित्सा, मतस्य विज्ञान आदि हेतु दाखिला होता हैं। यह एग्जाम कैसे होता है, कैसे तैयारी करें : इसके लिए हमने सर्वोत्तम एग्रीकल्चर एकेडमी कानपुर के विनीत सर के साथ विशेष रिपोर्ट तैयार की है।


क्या है UPCATET और क्यों है खास?

UPCATET यानी उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट। यह राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो कृषि, पशुपालन, बागवानी, वानिकी, डेयरी और टेक्नोलॉजी जैसे कोर्सों में दाखिले के लिए कराई जाती है। इसके ज़रिए छात्र यूपी के प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों में UG, PG और Ph.D. स्तर की पढ़ाई कर सकते हैं।

2026 में इस परीक्षा का आयोजन बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है।


कहां-कहां मिलेगा दाखिला?

इस परीक्षा के ज़रिए उत्तर प्रदेश के ये विश्वविद्यालय प्रमुख रूप से दाखिला देते हैं:

  • सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ
  • चंद्रशेखर आज़ाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर
  • आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, अयोध्या
  • बांदा कृषि विश्वविद्यालय, बांदा
  • महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय कुशीनगर

हर यूनिवर्सिटी का अलग-अलग कोर्स स्ट्रक्चर और स्पेशलाइजेशन होता है, इसलिए आवेदन से पहले उसका विवरण ज़रूर देखें।

    आयु सीमा (31/12/2026 के अनुसार)

    • बीवीएससी एवं एएच पाठ्यक्रम : 17 से 25 वर्ष
    • अन्य स्नातक पाठ्यक्रम : 16 से 22 वर्ष
    • पीजी पाठ्यक्रम : कोई आयु सीमा नहीं

    आवेदन शुल्क

    • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : ₹1350/-
    • एससी / एसटी : ₹1100/-
    • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से ऑफलाइन किया जा सकता है।
    विनीत सर ने बताया कि परीक्षा ऑफलाइन होगी, यानी पेन-पेपर मोड में, जिसमें 200 MCQ आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

    क्या पढ़ें – स्ट्रीम के हिसाब से सिलेबस समझिए:

    1. कृषि स्ट्रीम:

    • कृषि विज्ञान कक्षा 11 - 12 के सभी सब्जेक्ट
    • सामान्य ज्ञान, बीज तकनीक, जैव प्रौद्योगिकी, विस्तार शिक्षा आदि

    नोट : नए सर्कुलर अनुसार - प्रत्येक क्वेश्चन 4 मार्क का होगा एवं अधिकतम मार्क्स 800 होंगे।

    2. जीव विज्ञान स्ट्रीम:

    • NCERT आधारित भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान (कक्षा 11वीं एवं 12वीं)
    • कोशिका विज्ञान, मानव शरीर क्रिया, पारिस्थितिकी, आनुवंशिकी
    • सामान्य ज्ञान - करंट अफेयर

    नोट : नए सर्कुलर अनुसार - प्रत्येक क्वेश्चन 4 मार्क का होगा एवं अधिकतम मार्क्स 800 होंगे।

    3. गणित स्ट्रीम:

    • भौतिकी, रसायन, गणित (बीजगणित, त्रिकोणमिति, कलन, सदिश, त्रिविमीय ज्यामिति) [कक्षा 11वीं एवं 12वीं]
    • सामान्य ज्ञान - करंट अफेयर

    नोट : नए सर्कुलर अनुसार - प्रत्येक क्वेश्चन 4 मार्क का होगा एवं अधिकतम मार्क्स 800 होंगे।

    सिलेबस की PDF वेबसाइट से डाउनलोड करें:
    upcatet.net या upcatetexam.org पर विजिट करें।


    कौन-कौन से कोर्स मिलेंगे? (UG के प्रमुख कोर्स)

    • B.Sc. (ऑनर्स) कृषि, बागवानी, वानिकी
    • B.F.Sc. (मत्स्य विज्ञान)
    • B.Tech. (कृषि इंजीनियरिंग, खाद्य प्रौद्योगिकी, डेयरी टेक्नोलॉजी, जैव प्रौद्योगिकी)
    • B.V.Sc. & A.H. (पशु चिकित्सा)
    • B.Sc. (होम साइंस) – केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए

    DBUP टिप्स 

    1. NCERT पर फोकस करें, खासतौर पर विज्ञान स्ट्रीम वाले छात्र।
    2. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण ज़रूर करें।
    3. समय प्रबंधन और रिवीजन का सही प्लान बनाएं।
    4. आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करते रहें।

    सैंपल पेपर कहां से करें ?

    इसे आप सर्वोत्तम एग्रीकल्चर एकेडमी के वेबसाइट, चैनल से प्राप्त कर सकते हैं। अथवा +91 87658 59848 पर व्हाट्सप्प/कॉल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। 

    मॉडल पेपर :





    सैंपल पेपर मुफ्त में प्राप्त करें : 👇


    Or

    तैयारी के चरण :

    सबसे पहले आपको यूट्यूब के माध्यम से सिलेबस को देखना चाहिए फिर उसके पिछले वर्षों पर आधारित प्रश्न पत्र पर एक नजर करनी चाहिए - यदि आपको लगे कि आप तैयारी योग्य है तो आपको यूट्यूब के माध्यम से फ्री में शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए एवं यदि आपका बजट हो तो क्रैश कोर्स ऐसे एग्जाम के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प होते हैं - क्रैश कोर्स बेहद सीमित समय मैं आपको पूरे परीक्षा की तैयारी करने में मदद करता है।
    - यदि परीक्षा के लिए बेहद कम समय बचा हो और आपकी तैयारी लगभग पूर्ण हो तो आपको मॉक टेस्ट या मॉडल पेपर टेस्ट जरूर देने चाहिए - इसके लिए आप किसी भी संस्थान से टेस्ट दे सकते हैं पर क्योंकि हमारी रिसर्च में सर्वोत्तम एग्रीकल्चर एकेडमी कानपुर  ही बेहतरीन विकल्प मिला है इसलिए हमारी सलाह है कि आप एक बार उनके मॉक टेस्ट को जरूर देखें।

    ***4.3K***

    निष्कर्ष: UPCATET सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के हजारों छात्रों के लिए कृषि और विज्ञान में भविष्य बनाने का ज़रिया है। सर्वोत्तम एग्रीकल्चर एकेडमी द्वारा सही दिशा, सटीक जानकारी और लगातार अभ्यास के साथ इस परीक्षा को क्रैक करना संभव है।

    रिपोर्ट: DBUP India, उत्तर प्रदेश

    टिप्पणियाँ