DBUP India न्यूज बुलेटिन - 03/10/2025 - जनपद अयोध्या *DEWQ* #8

⚡अयोध्या/ उ.प्र/ भारत - कल और आज की बड़ी खबरें :


चलिए बात करते हैं अयोध्या, उत्तर प्रदेश और भारत की बीते 12 घंटों की टॉप खबरों की।

बता दें, कल रात तक की सभी प्रमुख खबरें नाइट बुलेटिन में कवर की जा चुकी हैं, जिन्हें आप अलग से पढ़ सकते हैं|

सबसे पहले बात अयोध्या की बड़ी खबरों की :



1- अयोध्या: प्रॉपर्टी विवाद में पूर्व पार्षद को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार (कोतवाली थाना, रायगंज चौकी)


अयोध्या में गुरुवार को रामघाट चौराहे पर भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद आलोक सिंह पर एक युवक ने गोलियां चला दीं। सिर और कंधे में गोली लगने से आलोक सिंह की हालत गंभीर हो गई, उन्हें श्रीराम अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर यह हमला हुआ है। आरोपी से पूछताछ जारी है और हथियार बरामद कर लिया गया है।


2- अयोध्या: विजयदशमी पर रामलला का भव्य राज्याभिषेक, आरएसएस सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने किए दर्शन


विजयदशमी के पावन अवसर पर गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का राज्याभिषेक किया गया। संतों, महंतों और वैदिक आचार्यों की मौजूदगी में औषधीय द्रव्यों से अभिषेक हुआ। आरएसएस सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने राम मंदिर में दर्शन किए और राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। मंदिर में 56 प्रकार के भोग लगाए गए और नवरात्र के नौ दिवसीय अनुष्ठानों की पूर्णाहुति हुई।


अब नजर उत्तर प्रदेश, भारत और अन्य जरूरी खबरों पर :

3- संभल: अवैध मैरिज हॉल और मस्जिद गिराई गई, लोगों ने खुद तोड़ना शुरू किया (राया बुजुर्ग गांव)

संभल के राया बुजुर्ग गांव में तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बने मैरिज हॉल और मस्जिद को गुरुवार को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया। करीब 4 घंटे चले ऑपरेशन में 30 हजार वर्गफुट का मैरिज हॉल ध्वस्त किया गया। बुलडोजर देखकर स्थानीय लोगों ने खुद मस्जिद तोड़नी शुरू कर दी। डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण विश्नोई मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन का दावा है कि 30 दिन पहले नोटिस दिया गया था। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसे जुल्म बताया।


4- प्रतापगढ़: विधायक राजा भैया ने दशहरे पर 200 हथियारों की पूजा की, कहा- 'सारे शस्त्र हमारे हैं' (कुंडा)


प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती महल में विधायक राजा भैया ने विजयदशमी पर 200 से अधिक देशी-विदेशी हथियारों की पूजा की। उन्होंने कहा कि सभी शस्त्र कानूनी हैं और उनके समर्थकों के हैं। यह कार्यक्रम उनकी पत्नी भानवी सिंह द्वारा अवैध हथियारों का आरोप लगाने के बाद सुर्खियों में है। भानवी ने पहले पीएमओ को शिकायत भेजी थी, जिसके बाद गृह मंत्रालय को जांच के आदेश दिए गए थे।


5- अंतर्राष्ट्रीय: भारत-चीन के बीच 26 अक्टूबर से डायरेक्ट फ्लाइट फिर शुरू, इंडिगो ने कोलकाता-ग्वांगझू रूट की घोषणा की


भारत और चीन के बीच पांच साल बाद डायरेक्ट फ्लाइट सेवा फिर शुरू हो रही है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। इंडिगो ने 26 अक्टूबर से कोलकाता से ग्वांगझू के लिए रोजाना नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया। जल्द ही दिल्ली-ग्वांगझू रूट भी शुरू होगा। यह फैसला दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कोरोना काल और गलवान झड़प के बाद यह सेवा बंद थी।


6- बिजनेस: इलॉन मस्क दुनिया के पहले 500 बिलियन डॉलर संपत्ति वाले व्यक्ति बने, टेस्ला के शेयर में तेजी


टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक इलॉन मस्क 500 बिलियन डॉलर (करीब 44.33 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम लिस्ट के मुताबिक, बुधवार को टेस्ला के शेयर में 3.31% की बढ़ोतरी के बाद यह उपलब्धि हासिल हुई। पिछले 10 साल में मस्क की संपत्ति 34 गुना बढ़ी है। टेस्ला का मार्केट कैप अब 1.44 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया 


🚨 अब कुछ खबरें हैडलाइन में :

Putin: पुतिन ने पीएम मोदी को बताया 'बुद्धिमान' और 'संतुलित नेता', बोले- भारत अपनी बेइज्जती नहीं कराएगा

Bareilly News: सिंदूर उत्सव के साथ महिषासुर मर्दिनी की हुई विदाई, भक्तों ने रामगंगा में किया मूर्ति विसर्जन

IIT Suicide: आईआईटी का काउंसलिंग तंत्र फेल, 22 महीने में सात आत्महत्याएं…प्रबंधन बोला- उठा रहे हैं जरूरी कदम

यूपी : अयोध्या में पूर्व भाजपा पार्षद को गोली मारी, साथी से कर रहे थे बात...तभी किया फायर; गंभीर

T20 WC 2026: नामीबिया और जिम्बाब्वे ने अगले टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया, तीन स्थानों के लिए जंग जारी


🪙 जानिए, आज सोने-चांदी का भाव :

💰 अब जानिए, आज करेंसी का रेट :


टिप्पणियाँ