DBUP India न्यूज बुलेटिन - 01/09/2025 - जनपद अयोध्या *SAOM* #44
⚡अयोध्या/ उ.प्र/ भारत - कल और आज की बड़ी खबरें :
चलिए बात करते हैं अयोध्या, उत्तर प्रदेश और भारत की बीते 12 घंटों की टॉप खबरों की।
बता दें, कल रात तक की सभी प्रमुख खबरें नाइट बुलेटिन में कवर की जा चुकी हैं, जिन्हें आप अलग से पढ़ सकते हैं|
सबसे पहले बात अयोध्या की बड़ी खबरों की :
अयोध्या: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पशुपालन महाविद्यालय का निरीक्षण किया, हाथों से गायों को खिलाया गुड़ (कुमारगंज)
यूपी के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के पशुपालन महाविद्यालय और डेयरी का निरीक्षण किया। उन्होंने गायों को गुड़ खिलाकर गौसेवा का संदेश दिया और कहा कि यह भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। इस मौके पर कुलपति डॉ. बृजेंद्र सिंह सहित विवि के अधिकारी मौजूद रहे।
राजनीति: भाजपा नेता अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के अपमान पर कहा- विपक्ष भूल चुका है संस्कार (अयोध्या)
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद कहा कि प्रधानमंत्री की मां के बारे में टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश में देवी मां की पूजा होती है और विपक्ष के लोग अपने संस्कारों को भूल चुके हैं।
अयोध्या: जिले के 21 राजकीय कॉलेजों में वाई-फाई सुविधा शुरू, BSNL लगाएगा उपकरण (अयोध्या)
अयोध्या के 21 सरकारी कॉलेजों में अब वाई-फाई सुविधा शुरू की जा रही है। BSNL इसका कार्यान्वयन करेगा और प्रति कनेक्शन 1.7 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा और डिजिटल संसाधनों तक पहुंच आसान होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन तिवारी ने इसे छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए लाभकारी बताया।
अयोध्या: सपा की ओर से 4 सितंबर को मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान, पांच शिक्षक होंगे सम्मानित (अयोध्या)
समाजवादी पार्टी की ओर से शिक्षक दिवस (5 सितंबर) की पूर्व संध्या पर 4 सितंबर को मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें जिले के पांच शिक्षकों डॉ. माधुरी मौर्या, कुबरा यासमीन, दयाशंकर भारतीय, संतोष कुमार यादव और चंद्र कमल वर्मा को सम्मानित किया जाएगा।
अब नजर उत्तर प्रदेश, भारत और अन्य जरूरी खबरों पर :
लखनऊ: यूपी सरकार ने आठ IPS अधिकारियों के तबादले किए, तीन नए SP बनाए गए (लखनऊ)
रविवार को यूपी सरकार ने आठ IPS अधिकारियों के तबादले की घोषणा की। 2017 बैच की श्रद्धा नरेंद्र पांडे को कानपुर देहात, 2018 बैच के राहुल भाटी को श्रावस्ती और नरेंद्र प्रताप सिंह को शामली का नया SP बनाया गया। तीनों को पहली बार जिले की कमान मिली है। नोएडा के DCP लाखन सिंह यादव को PAC अलीगढ़ भेजा गया है।
लखनऊ: अमौसी इलाके में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, मालिक-पत्नी समेत चार की मौत (अमौसी)
लखनऊ के अमौसी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह हुए भीषण धमाके में फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि पूरी इमारत ढह गई। अभी भी कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मनोरंजन: हरियाणवी कलाकार अंजलि की कमर छूने के मामले में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने मांगी माफी (लखनऊ)
लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी कलाकार अंजलि की कमर छूने को लेकर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह विवादों में घिरे थे। इस पर पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए कहा कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था। वहीं, अंजलि ने कहा कि उन्होंने माफी स्वीकार कर ली है और अब मामला खत्म होना चाहिए।
लखनऊ: CAG रिपोर्ट में खुलासा- बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की फर्म ने किया 60 करोड़ का अवैध खनन (सोनभद्र)
CAG की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह की पत्नी की कंपनी छात्र शक्ति इंफ्रा-कंस्ट्रक्शन ने सोनभद्र में अवैध खनन कर सरकार को करीब 60 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया। रिपोर्ट में अधिकारियों की मिलीभगत से जुर्माना कम करने का भी जिक्र है।
खेल: एशिया कप हॉकी: जापान को 3-2 से हराकर भारत सुपर-4 में पहुंचा, हरमनप्रीत ने दो गोल किए (राजगीर, बिहार)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप में जापान को 3-2 से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली है। भारत की तरफ से मंदीप सिंह ने एक और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। भारत ने इससे पहले अपना पहला मैच चीन को 4-3 से हराया था।
🚨 अब कुछ खबरें हैडलाइन में :
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें