DBUP India बुलेटिन - 14/07/2025 - जनपद अयोध्या *EWAZ* #58
⚡पेपर बुलेटिन - अयोध्या/ उ.प्र/ भारत - कल और आज की बड़ी खबरें :
Morning Bulletin (14 जुलाई 2025, सोमवार - 10:00 AM)
1- अयोध्या में प्रेमिका हत्या के बाद प्रेमी ने की आत्महत्या: होम स्टे कमरे में गोली मारकर दोनों की मौत - देवरिया और बाराबंकी के युगल का शव बरामद (थाना कोतवाली)
रविवार शाम अयोध्या के बड़ी देवकाली स्थित एक होम स्टे में सदमे की घटना। देवरिया निवासी आयुष गुप्ता (25) ने अपनी प्रेमिका बाराबंकी की अरोमा को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्य कर ली। दोनों ने रविवार सुबह ही कमरा लिया था। शाम को स्टाफ की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज जांच व पोस्टमॉर्टम के बाद कार्रवाई। एसपी व सीओ ने पुष्टि की।
2- अयोध्या में सावन के पहले सोमवार पर नागेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब: भोर से जलाभिषेक जारी, RAF की कड़ी सुरक्षा (क्षेत्र - नागेश्वरनाथ)
सावन के पहले सोमवार पर रामनगरी में आस्था का ज्वार। नागेश्वरनाथ मंदिर में भोर 3 बजे से श्रद्धालु सरयू स्नान के बाद जलाभिषेक कर रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए RAF व पुलिस की कड़ी सुरक्षा। गर्भगृह में नियंत्रित प्रवेश, अलग-अलग प्रवेश-निकास मार्ग। कावड़ यात्रा के चलते शहर में व्यापक यातायात डायवर्जन लागू। रामपथ पर उदया चौराहे तक बड़े वाहन प्रतिबंधित।
3- अयोध्या: राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सरयू में किया नौका विहार, बोलीं- घाट पहले से ज्यादा सुंदर (घाट - पक्का घाट)
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव शुक्रवार शाम अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने पक्का घाट पर सरयू का पूजन किया व जल पुलिस की बोट से नौका विहार किया। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद सरयू तट अब कहीं अधिक भव्य व सुंदर लगता है, नौका सेवा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर। करीब एक घंटे तक वे घाट पर रहीं। जल पुलिस टीम ने जानकारी दी।
4- अयोध्या ग्रामीण: रुदौली पुलिस ने पकड़ा अंतर्जनपदीय चोर गैंग, लाखों का सामान बरामद (थाना रुदौली)
रुदौली पुलिस ने भौली गांव चोरी मामले का त्वरित खुलासा कर तीन शातिर अंतर्जनपदीय चोरों - सरफराज अहमद, अज्जू उर्फ अकरम अंसारी व शाहिद उर्फ वक्कू (सभी कानपुर नगर) को गिरफ्तार किया। ईदगाहन-सुलेमपुर रोड से चोरी का सारा सामान - सोने-चांदी के जेवर, गैस सिलिंडर, मोबाइल आदि एक ई-रिक्शा सहित बरामद। एसपी ग्रामीण ने टीम की सराहना की। अभियुक्तों पर पूर्व में गंभीर मामले दर्ज।
5- अयोध्या: राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क त्वचा शिविर, 200 मरीजों को मिला लाभ
रविवार को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क त्वचा स्वास्थ्य शिविर आयोजित। विभागाध्यक्ष डॉ. सौम्या संखवार के नेतृत्व में लगभग 200 मरीजों ने त्वचा, बाल व नाखून संबंधी रोगों की जांच व परामर्श लिया। डॉ. संखवार ने कहा कि त्वचा समस्याओं को नजरअंदाज न करें, समय पर इलाज जरूरी। भविष्य में भी ऐसे शिविर जारी रखने का संकल्प।
6- गोसाईगंज: 750 मीटर लंबे दो लेन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की तैयारी, 250 करोड़ की लागत (क्षेत्र - गोसाईगंज)
गोसाईगंज विधानसभा में महबूबगंज-गोसाईगंज मार्ग पर पश्चिमी रेलवे फाटक संख्या 94 पर नए रेलवे ओवरब्रिज का प्रस्ताव। सेतु निगम ने 750 मीटर लंबे, दो लेन वाले इस ओवरब्रिज की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) मुख्यालय भेजी है। अनुमानित लागत 250 करोड़ रुपये। यह ओवरब्रिज क्षेत्र में यातायात जाम व आर्थिक विकास की समस्या दूर करेगा।
7- अयोध्या ग्रामीण: हैरिंग्टनगंज में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन से टकराने से बुजुर्ग महिला की मौत (थाना हैरिंग्टनगंज)
हैरिंग्टनगंज के परसपुर सथरा गांव में रविवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा। अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्राम निवासी धर्मराजी (65, पति राम मिलन) की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो एंबुलेंस बुलाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
8- मुजफ्फरनगर: मुख्तार गैंग के शूटर शाहरुख पठान एनकाउंटर में ढेर, STF से मुठभेड़ (थाना छपार)
मेरठ STF ने सोमवार सुबह मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में रोहाना मार्ग पर मुख्तार गैंग के शार्पशूटर शाहरुख पठान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उस पर हत्या व लूट सहित 12 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। वह संजीव जीवा गैंग का सदस्य भी था। पुलिस कस्टडी से फरार था व गवाहों को धमका रहा था। मुठभेड़ में उसने पहले फायरिंग की, जिसके बाद STF ने जवाबी कार्रवाई की।
9- बोइंग ने कहा- विमानों के फ्यूल स्विच लॉक्स पूरी तरह सुरक्षित: अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट हादसे के बाद FAA ने जारी किया बयान
12 जून को अहमदाबाद-लंदन बोइंग 787-8 फ्लाइट क्रैश (270 मरे) के बाद फ्यूल कंट्रोल स्विच पर सवालों के बीच बोइंग व अमेरिकी एविएशन एजेंसी (FAA) ने रविवार को कहा कि स्विच लॉक्स का डिजाइन व लॉकिंग सुरक्षित है। इसे खतरनाक नहीं माना गया है। जांच में पता चला था कि टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजनों के फ्यूल स्विच बंद हो गए थे। AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह जानकारी थी।
10- बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पति पारुपल्ली कश्यप से अलग हुईं: इंस्टाग्राम पर कहा- 'बहुत सोच के लिया फैसला'
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने रविवार रात इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वे अपने पति व सहयोगी बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से अलग हो गई हैं। उन्होंने लिखा - "बहुत सोच-विचार के बाद, कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है... हम एक-दूसरे के लिए शांति चुन रहे हैं।" दोनों ने 14 दिसंबर 2018 को लव मैरिज की थी और 2007 से रिलेशनशिप में थे।
🚨 कुछ खबरें हैडलाइन में :
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें