अयोध्या : UPCATET 2025 में दिव्या उपाध्याय प्रदेश में द्वितीय, मिल्कीपुर की छात्रा पहले भी रही थीं इंटर टॉपर #7 *OPW*
[सारांश:]
अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र की दिव्या उपाध्याय (पुत्री ओम प्रकाश उपाध्याय) ने UPCATET 2025 (कृषि स्नातक प्रवेश परीक्षा) में प्रदेश स्तर पर दूसरी रैंक हासिल की। पूर्व में इंटरमीडिएट में 93.6% अंक लाकर जनपद टॉपर भी रह चुकी हैं। उन्होंने डीबीयूपी इंडिया से बताया कि वे कृषि वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। कुमारगंज कृषि विवि (ANDUAT) प्रशासन नें भी बधाई दी | DBUP इंडिया की ओर से दिव्या उपाध्याय को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
मिल्कीपुर की बेटी ने बढ़ाया जिले का गौरव
उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (UPCATET) 2025 में अयोध्या की दिव्या उपाध्याय ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। दिव्या मिल्कीपुर क्षेत्र की रहने वाली हैं और इंटरमीडिएट की पढ़ाई डॉ. बद्री प्रसाद पांडे स्मारक सर्वोदय इंटर कॉलेज, रामगंज से की है।
पहले भी रही हैं इंटर की टॉपर
दिव्या ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 93.6% अंक प्राप्त किए थे और उस समय जनपद टॉपर रही थीं। पढ़ाई को लेकर उनकी गंभीरता और अनुशासन हमेशा से विशेष रहा है।
पिता किसान, घर से मिला मार्गदर्शन
दिव्या के पिता ओम प्रकाश उपाध्याय एक किसान हैं। उन्होंने बताया कि परिवार और विद्यालय दोनों से समय-समय पर दिव्या को पढ़ाई में मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसका सकारात्मक असर उसके प्रदर्शन पर पड़ा।
दिनचर्या और पढ़ाई का तरीका
दिव्या रोज सुबह 5 बजे से 8 बजे तक स्वअध्ययन करती थीं। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक ऑनलाइन कक्षाएं तिवारी एग्रीकल्चर अकैडमी जो की कानपुर की प्रदेश भर में चर्चित कोचिंग संस्थान है, के माध्यम से करती थीं। इसी अनुशासित दिनचर्या का परिणाम है कि उन्होंने UPCATET जैसी कठिन प्रतियोगिता में इतनी शानदार रैंक हासिल की।
परीक्षा और परिणाम से जुड़ी मुख्य जानकारी
- परीक्षा का नाम: उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (UPCATET) 2025
- आयोजक संस्थान: चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर
- पाठ्यक्रम: स्नातक (UG), समूह कोड 03, पेपर ग्रुप: PAG
- रोल नंबर: 130029
- पंजीकरण संख्या: 361278
- रैंक विवरण:
- संयुक्त UG रैंक: 26
- EWS श्रेणी में संयुक्त रैंक: 2
- विषय समूह रैंक: 2
दिव्या की भविष्य की योजना
दिव्या ने बताया कि वह आगे चलकर कृषि वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। उनका सपना है कि आधुनिक कृषि तकनीकों के जरिए किसानों को अधिक उत्पादन और बेहतर आय दिलाने में योगदान दें।
वेबसाइट पर काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी
UPCATET 2025 के रिपोर्ट कार्ड में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि काउंसलिंग और प्रवेश से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट http://upcatet.net पर नियमित रूप से विज़िट करना चाहिए।
DBUP इंडिया की ओर से दिव्या उपाध्याय को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें