DBUP पेपर बुलेटिन - 13/06/2025 - जनपद अयोध्या *CQQX* #61 (1)
⚡पेपर बुलेटिन - अयोध्या/ उ.प्र/ भारत - कल और आज की बड़ी खबरें :
1- अहमदाबाद विमान हादसे में अयोध्या के छात्र गंभीर घायल:
एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र अक्षत जायसवाल (देवकाली, भीखापुर निवासी) के पैर का आपरेशन हुआ, सिर व हाथ में गंभीर चोटें। बीजे मेडिकल कॉलेज मेस में दोपहर के भोजन के दौरान एयर इंडिया विमान (AI-171) गिरने से घटना। पिता राजेश जायसवाल सहित परिजन तत्काल अहमदाबाद पहुंचे - अक्षत परिवार का इकलौता पुत्र। (12 जून, दोपहर 1:40 बजे)
2- राम मंदिर परिसर के आसपास ऊंची इमारतों पर पूर्ण प्रतिबंध:
अयोध्या विकास प्राधिकरण ने मास्टर प्लान 2031 के तहत जोन-1 (साढ़े 7 मीटर) और जोन-2 (15 मीटर) में ऊंचाई सीमा घोषित की। प्रभावित क्षेत्र - रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग से लक्ष्मण घाट तक। नोटिस बोर्ड लगाकर चेतावनी: "नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी।"
3- राम मंदिर निर्माण पर अब तक का सर्वाधिक व्यय:
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹316.57 करोड़ आय (दानपात्र: ₹94.30Cr, ऑनलाइन: ₹12.79Cr)। निर्माण पर ₹452.76Cr खर्च - यह अब तक का सबसे बड़ा व्यय। भूमि खरीद पर ₹105.45Cr व इंफ्रास्ट्रक्चर पर ₹87.56Cr व्यय। (पिछले वर्ष की तुलना में व्यय 2.5 गुना बढ़ा)
4- अयोध्या में कोरोना के चार नए मामले, दो गंभीर:
एक मरीज राम जन्मभूमि परिसर से जुड़ा (देवरिया निवासी), अन्य - मिल्कीपुर व तारुन क्षेत्र से। दो रोगियों को लखनऊ रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. सुनील ने अपील की: "भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें, मास्क पहनें"। जिले के अस्पतालों में 197 आइसोलेशन बेड तैनात।
5- कल्याण सिंह के त्याग को याद किया डिप्टी सीएम ने:
केशव प्रसाद मौर्य ने रुदौली (अयोध्या) में पूर्व सीएम की प्रतिमा अनावरण कर कहा - "500 वर्षों के कलंक को मिटाने का साहसिक निर्णय युगों तक याद रहेगा"। उल्लेख: कल्याण सिंह का रुदौली से गहरा नाता था। कार्यक्रम की शुरुआत अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों के लिए दो मिनट मौन से हुई।
6- यूपी में भीषण गर्मी से 48 घंटे में 8 मौतें:
प्रतापगढ़ में कानूनगो की धूप में गिरने से मौत, लखनऊ में दो कर्मचारियों की मृत्यु। झांसी सबसे गर्म (44.7°C), 30 जिलों में तापमान 40°C+। हरदोई में ट्रांसफार्मर आग से खाक। कन्नौज में युवक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को स्विमिंग पूल में बदला। (25 जिलों में हीटवेव अलर्ट, 35 में बारिश संभावना; मानसून 15-20 जून के बीच आने का अनुमान)
7- ईरान पर इजराइली हमले में IRGC प्रमुख सहित 3 वरिष्ठ मारे:
हुसैन सलामी व दो परमाणु वैज्ञानिक (मोहम्मद तेहरांची, फरदून अब्बासी) की मौत। इजराइल ने तेहरान के 6 सैन्य ठिकानों (4 परमाणु स्थल) पर हमला किया। सुप्रीम लीडर खामनेई ने चेतावनी दी: "इजराइल को सजा मिलेगी।"
8- अहमदाबाद विमान हादसा: 265 शव बरामद, DNA जांच शुरू:
241 यात्री (103 पुरुष, 114 महिला, 11 बच्चे, 2 नवजात) व 24 अन्य (4 MBBS छात्र, डॉक्टर की पत्नी सहित) के शव। पीएम मोदी ने घटनास्थल व सिविल अस्पताल का दौरा कर घायलों से मुलाकात की। गृहमंत्री अमित शाह ने 1000+ DNA टेस्ट कराने की घोषणा की।
9- करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का हृदयगति रुकने से निधन:
लंदन में पोलो मैच के दौरान 53 वर्ष की आयु में अचानक तबीयत बिगड़ी (मधुमक्खी काटने से सूजन का भी दावा)। संजय सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे व 2016 तक करिश्मा के पति रहे। करीना कपूर-सैफ अली खान व मलाइका अरोड़ा ने शोक संदेश के बाद करिश्मा से मुलाकात की।
🚨 कुछ खबरें हैडलाइन में :
नेशनल: कांग्रेस बोली- भारत को अमेरिका से 3 बड़े झटके लगे: मुनीर को न्योता दिया, पाकिस्तान की तारीफ की; PM सर्वदलीय बैठक बुलाएं
इंटरनेशनल: कनाडा पुलिस ने ₹400 करोड़ की कोकीन पकड़ी: भारतीय मूल के 7 लोग गिरफ्तार, दावा- पैसे का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों में होता था
इंटरनेशनल: ट्रम्प का पाक प्रेम बढ़ रहा, मुनीर को न्योता दिया: US आर्मी की 250वीं वर्षगांठ के जश्न में शामिल होंगे; इमरान की पार्टी विरोध करेगी
इंटरनेशनल: व्हाइट हाउस- ट्रम्प ने मस्क की माफी स्वीकार की: मस्क बोले थे- पछतावा है; उपराष्ट्रपति वेंस ने लड़ाई खत्म करने की पहल की थी
इंटरनेशनल: शेख हसीना का आरोप- यूनुस को आतंकियों का साथ: रोहिंग्या कॉरिडोर के बहाने अमेरिका को सेंट मार्टिन द्वीप बेचने की साजिश
ओम शांति 🙏
जवाब देंहटाएं