अयोध्या जिले में बिजली व्यवस्था चरमराई, हैरिंग्टनगंज-अमानीगंज समेत सभी तहसीलों में 24 घंटे से अंधेरा #7 *OIW*

सारांश:
अयोध्या जिले के हैरिंग्टनगंज और अमानीगंज सहित सभी तहसीलों में 24 घंटे से बिजली गुल। कर्मचारियों की हड़ताल और विभागीय लापरवाही से मरम्मत अटकी। उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाए जा रहे, हेल्पलाइन बेकार और बिजी। DBUP इंडिया टीम ने जिले पर अलग-अलग केंद्रो में बात की - "रात 11 तक अधिकतर फीडरों पर बिजली लौट सकती है बाकी कल दिन में। 

 पूरे जिले में बिजली का संकट  
बीती रात तेज आंधी और बारिश के बाद अयोध्या जिले के हैरिंग्टनगंज और अमानीगंज विद्युत उपकेंद्रों समेत सभी तहसीलों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी हालात सुधरने के बजाय और बिगड़े हैं।  

कर्मचारियों की हड़ताल ने बढ़ाई मुसीबत  
- विद्युत विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मरम्मत का काम रुका हुआ है।  
- अवर अभियंता अरुण कुमार वर्मा ने बताया, "हड़ताल के चलते सभी फीडर एक साथ ठीक नहीं हो पा रहे। रात 10 बजे तक कुछ इलाकों में बिजली लौट सकती है।"
- अमानीगंज के उपभोक्ताओं ने बताया कि विभाग के अधिकारी फोन उठाने तक से परहेज कर रहे हैं।  
जनता का गुस्सा फूटा  
- ग्रामीण इलाकों में लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।  
- स्थानीय निवासी सिद्धार्थ सिंह ने कहा, "बिल तो समय पर मांगते हैं, लेकिन बिजली देना उनकी मर्जी पर निर्भर है।"
- कई लोगों ने सवाल उठाया कि हड़ताल की पहले से सूचना मिलने के बावजूद विभाग ने कोई बैकअप प्लान क्यों नहीं बनाया?  

विभाग की ओर से क्या कहा गया?  
DBUP इंडिया ने जिले के अलग-अलग केंद्रो पर संपर्क किया - मिली जानकारी के अनुसार:  
- रात 10 बजे तक 50% फीडरों पर बिजली बहाल करने का लक्ष्य।
- बाकी फीडर शुक्रवार तक ठीक होने की उम्मीद। - विभाग ने कर्मचारियों से हड़ताल के दौरान भी जनता को परेशानी न देने की अपील की है।  

 आगे क्या है योजना?  
विद्युत विभाग का दावा है कि देर रात तक मुख्य लाइन ठीक हो जाएगी, लेकिन जिले भर में बिजली व्यवस्था की हालत पर सवाल जारी हैं।

टिप्पणियाँ