UPCATET 2025 — पहले प्रयास में ऐसे होगा सिलेक्शन #23 *GQW*
रिपोर्ट : DBUP संवाददाता
उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए परीक्षा UPCATET 2025 अब सामने है। इस परीक्षा के माध्यम से CSAUAT कानपुर, ANDUAT कुमारगंज - अयोध्या, समेत प्रदेश के टॉप 5 संस्थान में कृषि, पशु चिकित्सा, मतस्य विज्ञान आदि हेतु दाखिला होता हैं। यह एग्जाम कैसे होता है, कैसे तैयारी करें : इसके लिए कृषि विवि के छात्रों ने हमें TAA कानपुर के बारे में बताया जिनसे बातचीत कर हमने संपूर्ण रिपोर्ट तैयार की है - तिवारी सर ने बताया कि इस परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट से तैयारी सबसे जरूरी होती है।
क्या है UPCATET और क्यों है खास?
UPCATET यानी उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट। यह राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो कृषि, पशुपालन, बागवानी, वानिकी, डेयरी और टेक्नोलॉजी जैसे कोर्सों में दाखिले के लिए कराई जाती है। इसके ज़रिए छात्र यूपी के प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों में UG, PG और Ph.D. स्तर की पढ़ाई कर सकते हैं।
2025 में इस परीक्षा का आयोजन चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा किया जा रहा है।
कहां-कहां मिलेगा दाखिला?
इस परीक्षा के ज़रिए उत्तर प्रदेश के ये विश्वविद्यालय प्रमुख रूप से दाखिला देते हैं:
- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ
- चंद्रशेखर आज़ाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर
- आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, अयोध्या
- बांदा कृषि विश्वविद्यालय, बांदा
- महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय कुशीनगर
हर यूनिवर्सिटी का अलग-अलग कोर्स स्ट्रक्चर और स्पेशलाइजेशन होता है, इसलिए आवेदन से पहले उसका विवरण ज़रूर देखें।
परीक्षा की जरूरी तारीखें — एक नज़र में:
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- आवेदन प्रारंभ : 17 मार्च 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 07 मई 2025
- परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 08 मई 2025
- आवेदन सुधार तिथि : 09 मई से 14 मई 2025
- परीक्षा तिथि : 11 जून से 12 जून 2025
- प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि : 27 मई 2025
- परिणाम घोषित होने की तिथि : 23 जून 2025
- काउंसलिंग प्रारंभ : जुलाई 2025
आयु सीमा (31/12/2025 के अनुसार)
- बीवीएससी एवं एएच पाठ्यक्रम : 17 से 25 वर्ष
- अन्य स्नातक पाठ्यक्रम : 16 से 22 वर्ष
- पीजी पाठ्यक्रम : कोई आयु सीमा नहीं
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : ₹1350/-
- एससी / एसटी : ₹1100/-
- परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से ऑफलाइन किया जा सकता है।
क्या पढ़ें – स्ट्रीम के हिसाब से सिलेबस समझिए:
1. कृषि स्ट्रीम:
- कृषि विज्ञान कक्षा 11 - 12 के सभी सब्जेक्ट
- सामान्य ज्ञान, बीज तकनीक, जैव प्रौद्योगिकी, विस्तार शिक्षा आदि
2. जीव विज्ञान स्ट्रीम:
- NCERT आधारित भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान (कक्षा 11वीं एवं 12वीं)
- कोशिका विज्ञान, मानव शरीर क्रिया, पारिस्थितिकी, आनुवंशिकी
- सामान्य ज्ञान - करंट अफेयर
3. गणित स्ट्रीम:
- भौतिकी, रसायन, गणित (बीजगणित, त्रिकोणमिति, कलन, सदिश, त्रिविमीय ज्यामिति) [कक्षा 11वीं एवं 12वीं]
- सामान्य ज्ञान - करंट अफेयर
सिलेबस की PDF वेबसाइट से डाउनलोड करें:
upcatet.net या upcatetexam.org पर विजिट करें।
कौन-कौन से कोर्स मिलेंगे? (UG के प्रमुख कोर्स)
- B.Sc. (ऑनर्स) कृषि, बागवानी, वानिकी
- B.F.Sc. (मत्स्य विज्ञान)
- B.Tech. (कृषि इंजीनियरिंग, खाद्य प्रौद्योगिकी, डेयरी टेक्नोलॉजी, जैव प्रौद्योगिकी)
- B.V.Sc. & A.H. (पशु चिकित्सा)
- B.Sc. (होम साइंस) – केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए
DBUP टिप्स
- NCERT पर फोकस करें, खासतौर पर विज्ञान स्ट्रीम वाले छात्र।
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण ज़रूर करें।
- समय प्रबंधन और रिवीजन का सही प्लान बनाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करते रहें।
सैंपल पेपर कहां से करें ?
मॉडल पेपर
तैयारी कैसे करें ?
तैयारी के चरण :
जरूरी लिंक :
***2.4K***
निष्कर्ष: UPCATET सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के हजारों छात्रों के लिए कृषि और विज्ञान में भविष्य बनाने का ज़रिया है। सही दिशा, सटीक जानकारी और लगातार अभ्यास के साथ इस परीक्षा को क्रैक करना संभव है।
रिपोर्ट: DBUP India, उत्तर प्रदेश
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें