अयोध्या - मवई : ममिया ससुर ने बीमार बहू से किया दुष्कर्म, इलाज के बहाने ले जाकर नहर किनारे घटना को दिया अंजाम #29 *QWER*
सारांश :
मवई क्षेत्र की महिला के साथ फरीदपुर बड़ेला निवासी मामिया ससुर भैरो प्रसाद ने इलाज के बहाने ले जाकर शारदा नहर किनारे दुष्कर्म किया। आरोपी गिरफ्तार। घटना 7 अप्रैल की वहीं आरोपी अब भेजा गया जेल ।
मवई थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना
अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने मामिया ससुर पर इलाज के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना 7 अप्रैल की है।
गेहूं की कटाई के दौरान पेट में उठा दर्द, पति ने भेजा था इलाज के लिए
- 7 अप्रैल की शाम पीड़िता अपने पति के साथ गेहूं की कटाई में लगी थी।
- अचानक उसे पेट में तेज दर्द होने लगा।
- इलाज के लिए पति ने भरोसे के तहत उसे अपने मामिया ससुर भैरो प्रसाद गुप्ता (निवासी – फरीदपुर बड़ेला गांव) के साथ भेज दिया।
- भैरो प्रसाद उसे इलाज कराने के लिए पथरीगढ़ चौराहे लेकर गया।
शारदा नहर किनारे अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम
- पीड़िता का आरोप है कि वापसी के दौरान रास्ते में शारदा नहर के पास अंधेरे और सुनसान का फायदा उठाकर आरोपी ने जबरदस्ती की।
- महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता के तीन बच्चे, घर लौटते ही सुनाई आपबीती
- महिला के तीन बच्चे भी हैं।
- घटना के बाद वह किसी तरह घर पहुंची और पति सहित परिजनों को घटना की जानकारी दी।
- परिजन उसे तत्काल मवई थाने लेकर पहुंचे, जहां महिला ने तहरीर दी।
पुलिस ने दर्ज किया केस, मेडिकल कराकर आरोपी को भेजा जेल
- पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।
- महिला को आंतरिक मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
- आरोपी भैरो प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
- न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष की पुष्टि: बयान दर्ज कराने की कार्रवाई जारी
- मवई थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
- महिला का न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।
DBUP, ब्यूरो अयोध्या
यदि आपके पास इस मामले से जुड़ी कोई और जानकारी हो, तो कृपया हमारे साथ साझा करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें