यूपी बीजेपी के 69 जिलाध्यक्षों का ऐलान, 44 नए चेहरे, 29 जिलों में विरोध के चलते चुनाव टला #97 *UPA0316C*

DBUP, लखनऊ

बीजेपी ने यूपी में 69 जिलाध्यक्ष घोषित किए, 44 नए चेहरे शामिल। 29 जिलों में विरोध के कारण चुनाव टला। वाराणसी, चंदौली, कौशांबी में नियुक्ति नहीं हुई।



यूपी बीजेपी के 69 जिलाध्यक्षों की घोषणा, 29 जिलों में गुटबाजी के कारण चुनाव टला

यूपी बीजेपी ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर दो महीने की मशक्कत के बाद 69 जिलों में नए नाम घोषित कर दिए। इस सूची में 44 नए चेहरे शामिल हैं, जबकि 25 जिलाध्यक्षों को दोबारा मौका दिया गया है। पार्टी ने पूरे राज्य को 98 संगठनात्मक जिलों में विभाजित किया है, लेकिन 29 जिलों में गुटबाजी और आंतरिक विरोध के चलते ऐनवक्त पर चुनाव स्थगित कर दिया गया।

वाराणसी, चंदौली और कौशांबी में जिलाध्यक्ष घोषित नहीं

बीजेपी के लिए यह पहली बार हुआ जब प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर पूरी तरह एकमत नहीं हो सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी, प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्रनाथ पांडेय के संसदीय क्षेत्र चंदौली और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जिले कौशांबी में जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं की जा सकी।

क्षेत्रवार जिलाध्यक्षों की स्थिति

अवध क्षेत्र (15 जिले)

  • घोषित जिलाध्यक्ष: 9
  • चुनाव स्थगित: 6 (अयोध्या जिला, अयोध्या महानगर, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर)
  • नए चेहरे: 4 (विजय मौर्य- लखनऊ, रवि मिश्रा- बलरामपुर, अनुराग अवस्थी- उन्नाव, मिश्रीलाल वर्मा- श्रावस्ती)
  • पुनर्नियुक्त: 5

गोरखपुर क्षेत्र (12 जिले)

  • घोषित जिलाध्यक्ष: 10
  • चुनाव स्थगित: 2 (सिद्धार्थनगर, देवरिया)
  • नए चेहरे: 7 (जनार्दन तिवारी- गोरखपुर जिला, ध्रुव कुमार सिंह- आजमगढ़, आदि)
  • पुनर्नियुक्त: 3

कानपुर क्षेत्र (17 जिले)

  • घोषित जिलाध्यक्ष: 13
  • चुनाव स्थगित: 4 (झांसी महानगर, जालौन, फतेहपुर, हमीरपुर)
  • नए चेहरे: 10 (अनिल दीक्षित- कानपुर महानगर उत्तर, रेणुका सचान- कानपुर देहात, आदि)
  • पुनर्नियुक्त: 3

पश्चिम क्षेत्र (19 जिले)

  • घोषित जिलाध्यक्ष: 13
  • चुनाव स्थगित: 6
  • नए चेहरे: 8 (हरीश गंगवार- रामपुर, मयंक गोयल- गाजियाबाद, आदि)
  • पुनर्नियुक्त: 5

बृज क्षेत्र (19 जिले)

  • घोषित जिलाध्यक्ष: 13
  • चुनाव स्थगित: 6 (पीलीभीत, हाथरस, एटा, अलीगढ़ महानगर, आदि)
  • नए चेहरे: 7 (प्रशांत पौनिया- आगरा, नीरज शर्मा- कासगंज, आदि)
  • पुनर्नियुक्त: 6

काशी क्षेत्र (16 जिले)

  • घोषित जिलाध्यक्ष: 11
  • चुनाव स्थगित: 5 (मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली, बनारस जिला, कौशांबी)
  • नए चेहरे: 8 (प्रदीप अग्रहरि- वाराणसी महानगर, सुशील त्रिपाठी- सुल्तानपुर, आदि)
  • पुनर्नियुक्त: 3

गुटबाजी और दबाव के चलते कई जिलों में चुनाव स्थगित

बीजेपी में जिलाध्यक्ष नियुक्ति को लेकर कई जिलों में दावेदारों के बीच खींचतान बढ़ गई थी। सूत्रों के मुताबिक, कई नेताओं ने दिल्ली तक पहुंचकर अपने विरोधियों पर आरोप लगाए, जिससे शीर्ष नेतृत्व को कई जिलों में चुनाव स्थगित करना पड़ा। खासकर जातीय समीकरणों के संतुलन को लेकर भी कई जगह असहमति थी।

नए प्रदेश अध्यक्ष करेंगे शेष जिलाध्यक्षों की घोषणा

जिन जिलों में चुनाव स्थगित हुआ है, वहां अब नए प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। अंबेडकर नगर और बाराबंकी में मौजूदा जिलाध्यक्षों का विरोध देखा गया, जबकि अयोध्या में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मौजूदा जिलाध्यक्ष को रिपीट करने के फैसले का विरोध किया।

आप पढ़िए लिस्ट :


क्षेत्रीय अध्यक्षों को भी दूर रखा गया

इस बार जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से क्षेत्रीय अध्यक्षों को दूर रखा गया। प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्रनाथ पांडेय ने किसी भी क्षेत्रीय अध्यक्ष को सूचना नहीं दी कि उनके क्षेत्र में कितने जिलों में नियुक्ति होगी।

आगे की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें DBUP इंडिया से।

***1.5K***

टिप्पणियाँ