अयोध्या में सरकारी गेहूं खरीद केंद्र सूने, प्राइवेट व्यापारी दे रहे ज्यादा दाम #89 *GYHW*


अयोध्या |
सारांश: जिले में 1 लाख 1000 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल तैयार हो रही है। 61 क्रय केंद्र चालू, 7704 किसान पंजीकृत। सरकारी रेट 2425 रु/क्विंटल लेकिन व्यापारी दरवाजे पर ही 2800 रु तक भी दे रहे, सरकारी केंद्र नहीं जा रहे किसान - 15 अप्रैल के बाद जाना संभव।



सरकारी क्रय केंद्र तैयार, फिर भी नहीं आ रहे किसान

अयोध्या जिले में गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकारी केंद्रों पर किसान नहीं पहुंच रहे हैं। जिले में कुल 61 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 2425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जानी है। इस बार का समर्थन मूल्य पिछले साल से 150 रुपए अधिक है। इसके लिए 4 लाख 80 हजार बोरे भी उपलब्ध कराए गए हैं, और अभियान 15 जून तक चलेगा।

व्यापारी ज्यादा दाम दे रहे, किसान बाजार में बेच रहे अनाज

किसानों का कहना है कि व्यापारी 2800 रुपए प्रति क्विंटल में फसल खरीदने को तैयार हैं, जबकि सरकारी रेट 375 रुपए कम है। व्यापारी दरवाजे पर आकर नगद भुगतान कर रहे हैं, जिससे किसान क्रय केंद्रों तक जाने के बजाय बाजार में ही फसल बेच रहे हैं।

कटाई शुरू होते ही बढ़ सकती है खरीद

मिली जानकारी के अनुसार , सभी क्रय केंद्रों पर तैयारी पूरी है। अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह से जब गेहूं की कटाई तेज होगी, तब सरकारी खरीद में भी तेजी आने की संभावना है। फिलहाल, किसान ज्यादा दाम मिलने के कारण सरकारी केंद्रों पर फसल नहीं ला रहे हैं।


नोट: अगर आपके पास इस खबर से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी या प्रतिक्रिया हो, तो हमें जरूर बताएं।

***1.2K***

टिप्पणियाँ