Uttar Pradesh News - Morning News Bulletin Uttar Pradesh - 24 December 2025 #180 *ADW*
नमस्कार,
डीबीयूपी इंडिया द्वारा 3 वर्ष से प्रसारित हो रहे आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है!
चलिए बात करते हैं उत्तर प्रदेश एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।
🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 बुलेटिन खबरें :
1- इसरो: ‘बाहुबली’ रॉकेट से सबसे भारी वाणिज्यिक सैटेलाइट ब्लूबर्ड-2 का सफल प्रक्षेपण, 5जी कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ी उपलब्धि
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने आज सुबह 8:55 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से एलवीएम3 ‘बाहुबली’ रॉकेट की मदद से अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल का 6,500 किलोग्राम वजनी संचार उपग्रह ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया। यह पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित होने वाला दुनिया का सबसे भारी वाणिज्यिक संचार उपग्रह है। इस सफलता से भारत की वाणिज्यिक अंतरिक्ष सेवाओं की पकड़ मजबूत हुई है। इस उपग्रह के सक्रिय होने पर बिना मोबाइल टावर के सीधे 4जी-5जी कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है।
2- उन्नाव रेप केस: दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व भाजपा विधायक को दी जमानत, पीड़िता के इंडिया गेट पर धरने के बाद पुलिस ने उठाया
उन्नाव रेप मामलेमें उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को चार शर्तों के साथ जमानत दे दी। इस फैसले के विरोध में पीड़िता और उसकी मां इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गईं। आधी रात पुलिस ने उन्हें और एक साथी एक्टिविस्ट योगिता भयाना को वहां से जबरन हटा दिया। पीड़िता ने डर जताया है कि अब उनके परिवार की सुरक्षा खतरे में है। एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
3- उत्तर प्रदेश: विधानसभा में पारित हुआ ऐतिहासिक ‘घरौनी कानून’, ग्रामीणों की जमीन के पक्के रिकॉर्ड पर अब बैंक देंगे आसानी से लोन
उत्तर प्रदेश विधानसभाने मंगलवार को ‘उत्तर प्रदेश ग्रामीण आबादी विधेयक-2025’ यानी घरौनी कानून पारित कर दिया। इसके लागू होने के बाद ग्रामीणों को उनकी आबादी की जमीन का कानूनी स्वामित्व प्रमाणपत्र (घरौनी) मिलेगा, जिसके आधार पर वे बैंकों से घर बनाने या अन्य जरूरतों के लिए आसानी से लोन ले सकेंगे। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि केंद्र की स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश के 90,573 गांवों का ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है और एक करोड़ से अधिक घरौनियां बनकर तैयार हैं। इससे संपत्ति विवाद कम होंगे।
4- उत्तर प्रदेश: पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण सूची जारी, 30 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों के लिए मतदाता पुनरीक्षण की प्रारंभिक सूची मंगलवार को जारी कर दी है। आयोग के अनुसार, इस अभियान में 1.81 करोड़ नए मतदाता जोड़े गए हैं और 1.41 करोड़ अयोग्य नाम काटे गए हैं, जिससे कुल मतदाता संख्या में 40.19 लाख की बढ़ोतरी हुई है। कोई भी मतदाता 30 दिसंबर तक सूची में संशोधन के लिए आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर से छह जनवरी के बीच होगा। अंतिम सूची छह फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।
5- उत्तर प्रदेश: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, 15 जिलों में स्कूल बंद, जानवरों के लिए भी जुटाए हीटर-ब्लोअर
प्रदेश मेंपड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले 72 घंटे में ठंड से तीन लोगों की मौत की सूचना है। वाराणसी, गोरखपुर समेत 25 शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। हालात को देखते हुए अब तक 15 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कानपुर चिड़ियाघर में शेर, बाघ जैसे जानवरों को ठंड से बचाने के लिए हीटर और ब्लोअर लगाए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, क्रिसमस और नए साल के आसपास भीषण सर्दी पड़ने की संभावना है।
✳️ अन्य बड़ी खबरें :
6- अंतरराष्ट्रीय: तुर्किये में भीषण विमान हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख जनरल अल-हद्दाद समेत सात लोगों की मौत
तुर्किये की राजधानी अंकारा के नजदीक मंगलवार शाम एक निजी जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से लीबिया के सैन्य प्रमुख जनरल मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद समेत सात लोगों की मौत हो गई। लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबे ने इसकी पुष्टि की। हादला उस समय हुआ जब अंकारा से उड़ान भरने के लगभग 40 मिनट बाद विमान से संपर्क टूट गया। तकनीकी खराबी को इसका कारण बताया जा रहा है। अन्य मृतकों में जमीनी बलों के प्रमुख जनरल अल-फितौरी गरैबिल भी शामिल हैं। इस घटना को लीबिया की सुरक्षा के लिए गंभीर झटका माना जा रहा है।
⚡ नोट : सभी जनपदों की खबरें उस जनपद के कलस्टर में होंगी जिसका लिंक ग्रुप एवं न्यूज सेक्शन में मिलेगा। इस वक्त आप DBUP इंडिया - उत्तर प्रदेश डेस्क की खबरें पढ़ रहे हैं। कोई भी त्रुटि या सूचना के लिए कृपया उत्तर प्रदेश डेस्क पर संपर्क करें।
By : Bulletin Head Ayush Tiwari & Team, Uttar Pradesh Desk, DBUP India
Desk WhatsApp : +91 888 7070 140
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें