My City Breaking News - Morning News Bulletin - 15 December 2025 #10 *AXW*
नमस्कार,
डीबीयूपी इंडिया द्वारा 3 वर्ष से प्रसारित हो रहे आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है!
चलिए बात करते हैं अपने मंडल के सभी जनपद में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।
🚀 मंडल की टॉप बुलेटिन खबरें :
1- अयोध्या: सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर के ऐतिहासिक साक्ष्य वापस मांगेगा ट्रस्ट, म्यूजियम में होंगे संरक्षित
श्रीराम जन्मभूमितीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट को लेटर लिखकर राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले में निर्णायक रहे सभी पुरातात्विक सबूत व दस्तावेज वापस मांगने का निर्णय लिया है। ट्रस्ट के अनुसार, इन्हें मंदिर परिसर में बन रहे संग्रहालय में रखा जाएगा। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि अब फैसले को चुनौती देने वाला कोई नहीं है। IIT चेन्नई के साथ MoU कर मार्च 2026 तक विशेष गैलरियां तैयार की जाएंगी। 31 दिसंबर को प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ 'प्रतिष्ठा द्वादशी' के रूप में मनाई जाएगी। (अयोध्या)
2- अयोध्या: पल्स पोलियो अभियान का दूसरा दिन, 0 से 5 साल के 3 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ. सुशील कुमार बनियान के अनुसार, अभियान का लक्ष्य शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षित करना है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कुल 1385 बूथ बनाए गए हैं तथा 836 टीमें घर-घर जाकर दवा पिला रही हैं। 14 दिसंबर को बूथ गतिविधियां शुरू हुई थीं, 15 से 19 दिसंबर तक हाउस-टू-हाउस अभियान चलेगा। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप अवश्य पिलवाएं। (अयोध्या)
3- अम्बेडकरनगर: ट्रैक्टर से कुचले जाने से भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत, दो घायल
जलालपुर कोतवालीक्षेत्र के जोलहापुर पेट्रोल पंप के पास रविवार को हुए हादसे में 58 वर्षीय ठाकुर प्रसाद व उनकी 50 वर्षीय बहन मुन्नी देवी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार 16 वर्षीय साहिल के अचानक संतुलन बिगड़ने से भाई-बहन सड़क पर गिर गए, जहां पीछे से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। घायल साहिल व एक नाबालिग बच्ची मानवी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (जलालपुर कोतवाली, बसखारी)
4- अमेठी: अंत्येष्टि स्थल के बाहर ठेकेदार की ईंट से कुचलकर हत्या, साइकिल व खून सनी ईंट बरामद
जगदीशपुर थानाक्षेत्र के हारीमऊ गांव में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल पर रविवार रात गूंगेमऊ निवासी ठेकेदार मक्खन सिंह की अज्ञात हमलावरों ने ईंटों से वार कर हत्या कर दी। सोमवार सुबह ग्रामीणों को शव मिला। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से साइकिल व हथियार बरामद हुए हैं। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फोरेंसिक साक्ष्यों से जल्द खुलासे की उम्मीद है। (जगदीशपुर थाना)
5- अमेठी: बहन को इलाज कराने जा रहे युवक की ट्रक से टक्कर में मौत, बहन गंभीर घायल
रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर जमालपुर स्थित गोसाई ताल केपास रविवार सुबह हुए हादसे में 19 वर्षीय विकास मौर्य की मौत हो गई। वह अपनी बहन पिंकी को बवासीर के इलाज के लिए ले जा रहा था। सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर में वह ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। घायल पिंकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों ने बताया कि विकास पढ़ाई छोड़कर परिवार की जिम्मेदारी उठाना चाहता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। (पिढ़ी, तिलोई)
6- सुल्तानपुर: सुमित पांडे बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, CDS 2024 में अखिल भारतीय 24वीं रैंक हासिल की
बल्दीराय ब्लॉक केसुखबड़ेरी गांव निवासी सुमित पाण्डेय को इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट का कमीशन मिला है। उन्होंने सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) 2024 में 24वीं रैंक हासिल की थी। सुमित के पिता अजय कुमार पाण्डेय भी थल सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। सुमित ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से बी.एससी. और वर्तमान में BHU से एल.एल.बी. की पढ़ाई कर रहे हैं। (सुल्तानपुर)
7- बाराबंकी: बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन से हुई भीषण टक्कर, कार चालक और वृद्धा की मौत
मसौलीथाना क्षेत्र के बिरौली गांव के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक संतोष मिश्रा और उनकी रिश्तेदार शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार संतोष की पत्नी संतोषी कुमारी गंभीर घायल हैं। चालक का शव गैस कटर से निकाला गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। सभी पीड़ित श्रावस्ती जिले के सुधीखा गांव के निवासी हैं। (मसौली थाना, बिरौली)
8- बाराबंकी: हाईवे पर कार हादसे में दो की मौत के बाद अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस, घायल का इलाज जारी
बाराबंकी-बहराइच हाईवेपर बिरौली गांव के पास हुए कार हादसे के बाद पुलिस ने बताया कि ग्राम सुधीखा निवासी संतोष कुमार पुत्र अमरनाथ मिश्रा की चालक के रूप में मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी संतोषी कुमारी गंभीर घायल हैं। इसी दुर्घटना में चालक की मां शांति देवी की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों की गहन जांच चल रही है। (मसौली थाना, नवाबगंज)
_________________________________________
⚡ नोट : अन्य सभी जनपदों की खबरें उस जनपद के कलस्टर में होंगी जिसका लिंक ग्रुप एवं न्यूज सेक्शन में मिलेगा। इस वक्त आप DBUP इंडिया की खबरें पढ़ रहे हैं। आपके मंडल की खबरें वर्तमान में सहायक संपादकों द्वारा तैयार की जा रही हैं, जिस कारण त्रुटि की संभावना अधिक है। कोई भी त्रुटि या सूचना के लिए कृपया डेस्क 2 पर संपर्क करें।
Bulletin Head & Team, Desk - 2, DBUP India
Desk-2 WhatsApp : +91 888 7070 140
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें