अयोध्या: पिठला में भव्य विज्ञान-गणित प्रदर्शनी, DIOS ने कहा- वैज्ञानिक सोच ही देश का भविष्य बनाएगी #14 *AQW*


अयोध्या के कुमारगंज क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय विद्यापीठ इण्टर कॉलेज पिठला में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बच्चों से कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण बचपन से विकसित करना जरूरी है, तभी नये आविष्कार और शोध संभव होंगे। कार्यक्रम में शिव सेन्ट्रल स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार पाण्डेय, डालिम्स स्कूल के उप प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र तिवारी, डी सी मिश्रा, शीतला प्रसाद बाजपेई, कृष्ण केवल मिश्र समेत आसपास के शिक्षक और विद्यालय के सभी स्टाफ मौजूद रहे।

सौ से ज्यादा मॉडल बने आकर्षण का केन्द्र

प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने 100 से अधिक कार्यशील और स्थिर मॉडल तैयार किये थे। इनमें ऑपरेशन सिन्दूर, तेजस लड़ाकू विमान और पर्यावरण प्रदूषण से जुड़े प्रोजेक्ट सबसे ज्यादा सराहे गये। ग्रामीण इलाके में इस स्तर की प्रदर्शनी देखकर अभिभावक भी हैरान थे।

मुख्य अतिथि ने की छात्रों की हौसला अफजाई

डॉ. पवन कुमार तिवारी ने सभी प्रोजेक्ट्स का बारीकी से निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं के प्रयासों की खुलकर तारीफ की। उन्होंने ग्रामीण परिवेश में इस आयोजन के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. रमेश कुमार मिश्र की विशेष प्रशंसा की।


अभिभावक और आसपास के स्कूलों ने भी ली शिरकत

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचे। इसके अलावा शिव सेन्ट्रल स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार पाण्डेय, डालिम्स सनबीम स्कूल के उप प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र तिवारी, डी सी मिश्रा, शीतला प्रसाद बाजपेई, कृष्ण केवल मिश्र समेत आसपास के शिक्षक और विद्यालय के सभी स्टाफ मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. रमेश कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि व सभी आए हुए मेहमानों और अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रदर्शनी ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

टिप्पणियाँ