कानपुर : हर्ष नगर चौराहे पर शिवम गुप्ता के साथ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, युवक ने उठाए आरोप *SCHN* #196

संक्षिप्त विवरण
कानपुर के हर्ष नगर चौराहे पर शिवम गुप्ता ने पुलिस के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार, बिना हेलमेट वाले स्कूटर सवारों को रोकने के दौरान हुई घटना में जब उन्होंने स्कूटर उठाकर साइड लगाई, तो एक पुलिसकर्मी ने उन्हें थप्पड़ मारा और जेल भेजने की धमकी दी। घटना में एक दरोगा और ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद थी। शिवम ने प्रशासनिक अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है।

विस्तृत रिपोर्ट

घटना का क्रम

कानपुर के हर्ष नगर स्थित एक चौराहे पर 13 नवंबर, गुरुवार को एक घटना घटी, जिसने शिवम गुप्ता और पुलिस के बीच तनाव पैदा कर दिया। शिवम के अनुसार, वह बाजारिया से आगे जा रहे थे कि तभी एक होंडा स्कूटी सामने आई, जिसके सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हाथ दिया, लेकिन स्कूटर सवार आगे बढ़कर वापस मुड़ने लगे, जिसके परिणामस्वरूप स्कूटी गिर गई। इस पर शिवम ने आगे बढ़कर स्कूटी को उठाया और सड़क के किनारे लगा दिया।

पुलिस पर मार पीट के आरोप

स्कूटी को साइड लगाने के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने स्कूटी की चाबी निकालनी शुरू कर दी। जब शिवम ने उनसे चाबी निकालने का कारण पूछा, तो पुलिसकर्मी ने उनके चेहरे पर थप्पड़ मार दिया। शिवम के मुताबिक, इसके बाद पुलिसकर्मी ने उन्हें जेल भेजने और मारने की धमकी भी दी। घटनास्थल पर एक दरोगा और सफेद वर्दी में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जो शिवम से अनुचित तरीके से बात कर रहे थे। हड़बड़ी के कारण शिवम् पुलिसकर्मियों का नाम नहीं बता पा रहे 

अधिकारियों से सवाल

इस घटनाने पुलिस के व्यवहार पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। शिवम गुप्ता, जो राजकुमार गुप्ता के पुत्र हैं, ने स्पष्ट रूप से पूछा है कि क्या पुलिस को किसी को मारने का अधिकार है? उन्होंने शहर के एसडीएम, जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस आयुक्त से इस मामले में हस्तक्षेप करने और इस तरह के व्यवहार के बारे में जवाब मांगा है।

टिप्पणियाँ