DBUP India न्यूज बुलेटिन - 15/11/2025 *SCNI* #46

नमस्कार, 


डीबीयूपी इंडिया द्वारा 3 वर्ष से प्रसारित हो रहे आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है! 

चलिए बात करते हैं क्लस्टर-1 के सभी 6 जनपद, उत्तर प्रदेश एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

By : Ayush Tiwari & Team, Desk - 2, DBUP India

प्रदेश-देश की टॉप बुलेटिन खबरें :


1- बिहार: एनडीए की ऐतिहासिक जीत, 200 से अधिक सीटों पर बढ़त; महागठबंधन 35 पर सिमटा। (पटना)

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिल रही है। 243 सीटों में से एनडीए 200 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। भाजपा 89 और जेडीयू 80 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। महागठबंधन महज 35 सीटों पर सिमट गया है। राबड़ी देवी के पोते और जेजेडी प्रत्याशी तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए हैं, जबकि तेजस्वी यादव राघोपुर से जीत गए हैं। राहुल गांधी ने चुनाव को 'निष्पक्ष नहीं' बताया है।


2- श्रीनगर: नौगाम पुलिस स्टेशन में विस्फोटक जांच के दौरान भीषण धमाका, 9 शहीद। (नौगाम)

जम्मू-कश्मीर के श्रीनघर स्थित नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात करीब 11:22 बजे भीषण धमाका हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 29 घायल हो गए। धमाका उस समय हुआ जब पुलिस दिल्ली ब्लास्ट केस में जब्त विस्फोटक के सैंपल ले रही थी। घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं। आतंकी संगठन PAFF ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।


3- क्रिकेट: इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के पहले टेस्ट में भारत 122 रन से पीछे, राहुल-सुंदर नॉटआउट। (कोलकाता)


कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की स्थिति कमजोर है। पहली पारी में साउथ अफ्रीका 159 रन पर सिमट गया, जिसके जवाब में भारत शुक्रवार को खेल समाप्त होने तक 37/1 का स्कोर बना पाया। यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हुए। शनिवार को केएल राहुल (13) और वॉशिंगटन सुंदर (6) बल्लेबाजी जारी रखेंगे। भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट लिए।


कलस्टर-1 के सभी 6 जनपदों की टॉप खबरें  :


क्रम :

1. अयोध्या, 2. अमेठी, 3. सुल्तानपुर, 4. लखनऊ, 5. कानपुर, 6. प्रयागराज।

_________________________________________

1. अयोध्या :

1- शिक्षा: अवध विश्वविद्यालय के कुलपति ने संबद्ध कॉलेजों को पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के सख्त निर्देश जारी किए। (अयोध्या)

डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ हुई बैठक में कहा कि सभी कॉलेज पारदर्शी प्रक्रिया से परीक्षाएं कराएं। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, 75% उपस्थिति का सख्ती से पालन कराने और इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि नैक मूल्यांकन कराने वाले कॉलेजों को अनुदान और प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ मिलेगा।

________________________________________

2. अमेठी :

Nill

3. सुल्तानपुर :

Nill
________________________________________

4. लखनऊ :

1- लखनऊ: सपा 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी पासी का शहीद दिवस मनाएगी, काकोरी में पासी के अपमान के खिलाफ करेगी सत्याग्रह का ऐलान। (लखनऊ)

समाजवादी पार्टी 16 नवंबर, रविवार को शहर के फॉर एवर लॉन में 1857 की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ऊदा देवी पासी का शहीद दिवस मनाएगी। पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया कि इसी कार्यक्रम में दीपावली के दिन काकोरी में हुए राम प्रसाद पासी (ऊदा देवी के वंशज) के अपमान के खिलाफ पार्टी सत्याग्रह का ऐलान भी करेगी। उन्होंने इस घटना को निंदनीय बताते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने का संकल्प लिया।


2- लखनऊ: सपा द्वारा ऊदा देवी पासी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, अपमान के विरोध में सत्याग्रह की रूपरेखा आज होगी सार्वजनिक। (लखनऊ)

समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार को आयोजित होने वाले वीरांगना ऊदा देवी पासी के शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पार्टी इस आयोजन को सामाजिक न्याय और सम्मान का संदेश देने के साथ जोड़ रही है। इसी मौके पर काकोरी में उनके वंशज राम प्रसाद पासी के साथ हुए अपमान के खिलाफ शांतिपूर्ण सत्याग्रह की तारीख और विस्तृत रूपरेखा शनिवार, 15 नवंबर को सार्वजनिक की जाएगी।

________________________________________

5. कानपुर :

1- कानपुर देहात: सीबीआई ने यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया। (बरौर)

कानपुर देहात के बरौर स्थित यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में शुक्रवार को सीबीआई ने छापा मारा। शाखा प्रबंधक अर्पित अवस्थी और फील्ड ऑफिसर शक्ति सिंह सेंगर को एक किसान को 1.20 लाख रुपये का तत्काल किसान क्रेडिट कार्ड लोन मंजूर करने के बदले 7000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद लखनऊ ले जाया गया है। बैंक प्रबंधन ने दोनों कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी है।


2- कानपुर: दिल्ली ब्लास्ट केस में डॉ. आरिफ मीर के टैबलेट से गेमिंग ऐप के जरिए आतंकी डॉ. उमर से बातचीत के सबूत मिले। (अशोक नगर)

दिल्ली विस्फोट मामले की जांच में कानपुर से गिरफ्तार डॉ. आरिफ मीर के एप्पल टैबलेट से महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। जांच एजेंसियों को पता चला है कि डॉ. आरिफ की दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए आतंकी डॉ. उमर से गेमिंग ऐप पर चैट के जरिए बातचीत होती थी। डॉ. आरिफ के व्हाट्सएप में देश के नामी अस्पतालों के डॉक्टरों के कई ग्रुप भी मिले हैं, जिससे जांच का दायरा बढ़ गया है। एजेंसियां इन सभी संपर्कों की जांच कर रही हैं।

_________________________________________

6. प्रयागराज :

Nill

नोट : अन्य सभी जनपदों की खबरें उस जनपद के कलस्टर में होंगी जिसका लिंक ग्रुप वा न्यूज सेक्शन में मिलेगा। इस वक्त आप DBUP इंडिया - उत्तर प्रदेश डेस्क के कलस्टर 1 की खबरें पढ़ रहे हैं, जिनमें 6 जिले शामिल हैं। 


🪙 आज बाजार में :

1. सोना (24K प्रति 10 ग्राम) - ₹1,27,800.00
2. सोना (22K प्रति 10 ग्राम) - ₹1,17,150.00
3. चांदी (प्रति किलो) - ₹1,72,000.00
4. एक डॉलर - ₹88.74


टिप्पणियाँ