DBUP India न्यूज बुलेटिन - 05/11/2025 - जनपद अयोध्या *CRSD* #28

⚡अयोध्या/ उ.प्र/ भारत - कल और आज की बड़ी खबरें :


चलिए बात करते हैं अयोध्या, उत्तर प्रदेश और भारत की बीते 12 घंटों की टॉप खबरों की।

बता दें, कल रात तक की सभी प्रमुख खबरें नाइट बुलेटिन में कवर की जा चुकी हैं, जिन्हें आप अलग से पढ़ सकते हैं|

सबसे पहले बात अयोध्या की बड़ी खबरों की :



1- अयोध्या: कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, राम मंदिर में लगी लंबी कतारें (अयोध्या)


कार्तिक पूर्णिमाके पावन अवसर पर अयोध्या की सरयू नदी में बुधवार सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाना शुरू कर दिया। रामनगरी में आस्था का जबरदस्त नजारा देखने को मिला। सरयू घाटों के साथ-साथ श्रीराम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी और कनक भवन जैसे प्रमुख मंदिरों में भी दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी हैं। प्रशासन ने यातायात डायवर्जन और घाटों पर 250 बायो टॉयलेट व 97 चेंजिंग रूम की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।


2- अयोध्या: जिले के पांचों विधानसभाओं में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई (अयोध्या)


भारत निर्वाचन आयोग केनिर्देश पर एक जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानकर जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू नहीं हो पाई है। बीएलओ को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटने थे, लेकिन अभी तक सभी क्षेत्रों में प्रपत्रों का वितरण पूरा नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि एक-दो दिन में यह प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।


3- अयोध्या: भेलसर-शुजागंज मार्ग विस्तार को मिली मंजूरी, 27.50 करोड़ से आठ किमी सड़क होगी चौड़ी (भेलसर-शुजागंज)

जिलेके भेलसर-शुजागंज मार्ग के विस्तारीकरण को आखिरकार शासन की मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर 27.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी और करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क को वर्तमान सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। सूत्रों से पता चला कि टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हालांकि, इस विस्तार के चलत मार्ग के दोनों ओर लगभग एक हजार पेड़ कटने का खतरा मंडरा रहा है।



अब नजर उत्तर प्रदेश, भारत और अन्य जरूरी खबरों पर :


4- बिलासपुर: मेमू-मालगाड़ी हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 11 पहुंचा, 20 घायल; कई घंटे बाद बहाल हुआ रेल परिचालन (बिलासपुर)


छत्तीसगढ़के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को हुई मेमू पैसेंजर और मालगाड़ी की भीषण टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि 20 लोग घायल हैं। रेलवे बोर्ड के अनुसार, हादले का संभावित कारण मेमू चालक द्वारा लाल सिग्नल नजरअंदाज करना हो सकता है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और गंभीर घायलों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। कई घंटे बाद दुर्घटनास्थल पर रेल परिचालन बहाल हो गया है।


5- उत्तर प्रदेश: महिला विश्वकप चैंपियन दीप्ति शर्मा को योगी सरकार करेगी सम्मानित, डेढ़ करोड़ मिलेगी इनामी राशि (लखनऊ)


महिलाक्रिकेट विश्वकप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य व आगरा की मूल निवासी दीप्ति शर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने पुष्टि की कि विजेता टीम के सदस्य होने के नाते दीप्ति को सरकारी नियमों के तहत डेढ़ करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। संभावना है कि उन्हें आगामी यूपी दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। दीप्ति ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब जीता था।


6- क्रिकेट: विश्व चैंपियन महिला टीम आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से करेगी मुलाकात (दिल्ली)


विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 जीतनेवाली भारतीय महिला टीम आज, बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। खिलाड़ी एक विशेष फ्लाइट से मुंबई से दिल्ली पहुंच गई हैं। इससे पहले, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा कि टीम यह तय करेगी कि पीएम मोदी को गिफ्ट में जर्सी या बैट दिया जाए। बीबीसीआई ने टीम को 51 करोड़ रुपये के इनाम की भी घोषणा की है।




🚨 अब कुछ खबरें हैडलाइन में :


Philippines: तूफान कलमागी का कहर! फिलीपींस में 52 की मौत, 13 लापता; भूकंप से उबर रहे प्रांत में मची भारी तबाही

Kerala: केरल की महिला और उसके प्रेमी को 180 साल जेल की सजा, 12 साल की बेटी से दुष्कर्म के दोषी

US: न्यूयॉर्क के अगले मेयर होंगे भारतवंशी जोहरान ममदानी, पूर्व गवर्नर कुओमो को हराया, ट्रंप को बड़ा झटका

अयोध्या की सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाने पहुंचे लाखों भक्त

अयोध्या: पवित्र सरयू में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान जारी, लाखों लोग लगाएंगे डुबकी; राम मंदिर में भी लगीं कतारें

UP: क्लासिक होटल विवाद…कर्मचारी नेता भूपेश अवस्थी-बेटे रोहित के खिलाफ NBW, अग्रिम विवेचना में सामने आया है नाम

सुल्तानपुर: राशन की घटतौली पर भड़के ग्रामीण, डीएम से की शिकायत

खेतों में भरा पानी, फसल सहेजने में परेशानी, मौसम साफ होने के बाद भी कम नहीं हो रही दुश्वारियां

Prayagraj News: एसडीएम को ज्ञापन सौंप मंडियों के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग

बहराइच: बाइक और ट्रेलर में भिड़ंत, एक साल के बच्चे के साथ चार की मौके पर मौत; सभी मोटर साइकिल पर थे सवार

Ranji Trophy Round-up: मेघालय के खिलाफ गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, मुंबई के लिए यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक

CWC 2025: PM मोदी से मुलाकात को दिल्ली पहुंची भारतीय टीम, होटल में जोरदार स्वागत; ढोल की थापों पर नाचे खिलाड़ी


🪙 जानिए, आज सोने-चांदी का भाव :

💰 अब जानिए, आज करेंसी का रेट :


टिप्पणियाँ