DBUP India न्यूज बुलेटिन - 02/11/2025 - जनपद अयोध्या *DECF* #47

⚡अयोध्या/ उ.प्र/ भारत - कल और आज की बड़ी खबरें :


चलिए बात करते हैं अयोध्या, उत्तर प्रदेश और भारत की बीते 12 घंटों की टॉप खबरों की।

बता दें, कल रात तक की सभी प्रमुख खबरें नाइट बुलेटिन में कवर की जा चुकी हैं, जिन्हें आप अलग से पढ़ सकते हैं|

सबसे पहले बात अयोध्या की बड़ी खबरों की :



1- अयोध्या: सरयू नदी से तीन दिन से लापता अधेड़ का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका (थाना पूराकलंदर)


अयोध्या के खानपुर मसौधा गांव निवासी प्रेम प्रकाश पाण्डेय उर्फ भोला का शव शनिवार सुबह सरयू नदी से बरामद किया गया। वह पिछले तीन दिन से लापता थे। इससे पहले उनकी मोटरसाइकिल नदी के नए पुल के पास खड़ी मिली थी। पुलिस को आशंका है कि उन्होंने आत्महत्या की होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना पूराकलंदर के प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पूरी जांच का इंतजार है।


2- अयोध्या: बीकापुर में 78 करोड़ की सड़क परियोजना को मंजूरी, कई देवस्थान जुड़ेंगे (बीकापुर विधानसभा क्षेत्र)

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में अलीगंज-देहली साहेबगंज-शाहगंज प्रमुख जिला मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को 78 करोड़ 87 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। यह मार्ग 26.300 किलोमीटर लंबा है और कई देवस्थानों को जोड़ेगा। विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जलशक्ति मंत्री का आभार जताया।


3- अयोध्या: पेट्रोल पंप कर्मियों से लूट-मारपीट मामले में 13 पर FIR, आरोपी फरार (थाना खण्डासा)

28 अक्टूबर को खण्डासा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मचारियों राम अचल कोरी और राहुल चौरसिया के साथ लूट-मारपीट का मामला सामने आया। पीड़ितों को बाइक से टक्कर मारकर घायल किया गया और राम अचल की बाइक छीन ली गई। पुलिस ने महफूज अली, महफूल, रिजवान, मोहम्मद नोहिल, अली अहमद और 6-8 अज्ञात के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित केस दर्ज किया। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।



अब नजर उत्तर प्रदेश, भारत और अन्य जरूरी खबरों पर :


4- यूपी: मोंथा चक्रवात का असर खत्म, अब तापमान बढ़ने के आसार (लखनऊ)

प्रदेश में मोंथा चक्रवात का प्रभाव पूरी तरह समाप्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन-रात का तापमान अचानक बढ़ सकता है। नवंबर में रातें सामान्य से कम ठंडी रहने की संभावना है। शनिवार को कानपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बलिया में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा।


5- पटना: मोकामा हत्याकांड में बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार, हत्या के वक्त मौजूद थे आरोपी (बाढ़ थाना क्षेत्र)



आरजेडी नेता दुलारचंद यादव (76) की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने शनिवार रात जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को उनके बेढ़ना स्थित घर से गिरफ्तार किया। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि हत्या अनंत की मौजूदगी में हुई। इस मामले में अब तक 4 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। चुनाव आयोग ने घटना के बाद एसडीएम व एसपी समेत कई अधिकारियों को हटाया है।


6- देश: छोटे कारोबारियों के लिए 3 दिन में मिलेगा GST रजिस्ट्रेशन, अक्टूबर में 1.96 लाख करोड़ का कलेक्शन (नई दिल्ली)

केंद्र सरकार ने छोटे और कम रिस्क वाले बिजनेस के लिए नई जीएसटी रजिस्ट्रेशन स्कीम शुरू की है। मंथली टैक्स 2.5 लाख रुपए से कम वाले कारोबारी अब 3 कारोबारी दिनों में रजिस्ट्रेशन पा सकेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि 96% नए आवेदकों को फायदा होगा। वहीं, अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 1.96 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 4.6% अधिक है।


7- अंतरराष्ट्रीय: कनाडाई PM मार्क कार्नी ने ट्रम्प से मांगी माफी, टैरिफ विवाद पर बोले- 'बातचीत फिर शुरू होगी' (सियोल)


कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से माफी मांगी। यह माफी ओंटारियो प्रांत द्वारा चलाए गए एक विज्ञापन को लेकर थी, जिसमें टैरिफ के खिलाफ पूर्व राष्ट्रपति रीगन के भाषण का इस्तेमाल किया गया था। ट्रम्प नाराज होकर कनाडाई सामान पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगा चुके हैं। कार्नी ने कहा कि व्यापार वार्ता फिर से शुरू होगी।




🚨 अब कुछ खबरें हैडलाइन में :


Bangladesh: पूर्व पीएम हसीना समेत 260 फरार घोषित, जॉय बांग्ला ब्रिगेड पर सरकार उखाड़ने की साजिश का आरोप

Rob Jetten: नीदरलैंड्स को मिलेगा सबसे युवा और पहला समलैंगिक प्रधानमंत्री, अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी होगी शादी

Pabitra Margherita: तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा; द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा

यूपी: प्रदेश में खत्म हुआ चक्रवात का असर, आज से दिन में दिखेगी तेज धूप; रात का तापमान बढ़ने का भी अलर्ट जारी

यूपी: अयोध्या की सरयू नदी में छोड़े जाएंगे कछुए, घाघरा-गंगा में लाए जाएंगे घड़ियाल; इसलिए हुआ ये फैसला

Ayodhya News: 14 कोसी में ग्रामीण, पंचकोसी में शहरी आस्था की बिखरी छटा

UP: प्रेमिका की अर्द्धनग्न लाश... तख्त के नीचे छिपाया, फिर किया ये घिनौना काम; लिव इन पार्टनर के कत्ल की कहानी

आप' कार्यकर्ताओं ने एडी हेल्थ को भेजे 420 रुपये, विरसिंहपुर अस्पताल की बदहाली पर अनोखा विरोध

Prayagraj News: संदिग्ध हालत में किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

अमेठी में बेमौसम बारिश से खेतों में भरा पानी, धान की फसल में होने लगा जमाव; किसान लाचार

UP:प्रदेश के इस जिले में चल रहा है अवैध प्रमाण पत्र बनाने का गिरोह, कुछ पैसों में मिल रही भारत की नागारिकता

IND W vs SA W Final: आज महिला क्रिकेट को मिलेगा नया विश्व चैंपियन, फाइनल मैच में भारत का द. अफ्रीका से सामना


🪙 जानिए, आज सोने-चांदी का भाव :

💰 अब जानिए, आज करेंसी का रेट :

***5.4K***

टिप्पणियाँ