DBUP India न्यूज बुलेटिन - 31/10/2025 - जनपद अयोध्या *KEAX* #26

⚡अयोध्या/ उ.प्र/ भारत - कल और आज की बड़ी खबरें :


चलिए बात करते हैं अयोध्या, उत्तर प्रदेश और भारत की बीते 12 घंटों की टॉप खबरों की।

बता दें, कल रात तक की सभी प्रमुख खबरें नाइट बुलेटिन में कवर की जा चुकी हैं, जिन्हें आप अलग से पढ़ सकते हैं|

सबसे पहले बात अयोध्या की बड़ी खबरों की :



1- अयोध्या: कल सुबह से शुरू होगी पंचकोसी परिक्रमा, तैयारियां पूरी; यातायात प्रतिबंध लागू (अयोध्या)


कार्तिक परिक्रमा मेले के दूसरे पड़ाव पंचकोसी परिक्रमा का शुभ मुहूर्त कल सुबह 04:02 बजे से है। यह परिक्रमा पूरे दिन चलेगी और रात 02:57 बजे समाप्त होगी। यह रामनगरी की 15 किलोमीटर की परिधि में होती है। परिक्रमा को लेकर शुक्रवार की शाम से ही यातायात प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। मेला क्षेत्र की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पथ पर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है।


2- अयोध्या: शराब ठेके की जाली लगी करंट से युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप (कोतवाली मोदहा दक्षिणी)

शहर के मोदहा दक्षिणी इलाके में एक शराब ठेके पर लगी लोहे की जाली में करंट लगने से मनीराम (42) की मौत हो गई। वे बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10:30 बजे ठेके पर गए थे, जहां जाली छूते ही करंट का शिकार हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई धनीराम ने ठेकेदार की लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात कही है। बिजली विभाग के अनुसार, मकान में अर्थिंग की समस्या थी।


3- अयोध्या: 44वां रामायण मेला 24 से 27 नवंबर तक, CM योगी को उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया जाएगा (अयोध्या)


रामनगरीअयोध्या में 44वां रामायण मेला 24 से 27 नवंबर 2025 तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। मणिराम दास छावनी में हुई बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई। मेला समिति के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उद्घाटन सत्र के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मेले में धार्मिक प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति संगीत प्रमुख आकर्षण होंगे।



अब नजर उत्तर प्रदेश, भारत और अन्य जरूरी खबरों पर :


4- बिहार: बृजभूषण शरण सिंह का हेलिकॉप्टर खराब मौसम में डगमगाया, पायलट ने खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग (छोटकी सासाराम, भोजपुर)


भाजपानेता बृजभूषण शरण सिंह का हेलिकॉप्टर बिहार के भोजपुर जिले में इमरजेंसी लैंडिंग करने को मजबूर हो गया। वे गुरुवार को JDU प्रत्याशी राधा चरण साह के समर्थन में सभा करने गए थे। लौटते समय तेज बारिश और खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर लगभग 100 फीट की ऊंचाई पर डगमगाने लगा। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए छोटकी सासाराम और सरफाफर गांव के बीच एक खेत में सुरक्षित लैंडिंग कराई। बृजभूषण सहित सभी सुरक्षित हैं और उन्होंने खुद वीडियो जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।


5- सुल्तानपुर: डॉक्टर का सनसनीखेज ऑडियो वायरल, नर्स से मांगा 'प्यार' और 'दोस्ती', CMO ने जांच टीम गठित की (लंभुआ/कादीपुर)


सुल्तानपुर मेंएक सीनियर डॉक्टर अनिल कुमार का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वे एक महिला स्वास्थ्यकर्मी (नर्स) से आपत्तिजनक बातें करते हुए सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में डॉक्टर उससे 'प्यार' और 'दोस्ती' की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कोई नहीं जान पाएगा। उन्होंने नर्स से कहा, "तुम नहीं तो अपनी किसी सहेली से दोस्ती करा दो... जो पैसा लगेगा देंगे।" मामला तब का है जब वे लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक थे। CMO डॉ. भरत भूषण ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच टीम गठित की गई है।


6- गोरखपुर: आयरन ऑक्साइड से रंगे 500 क्विंटल आलू की लैब रिपोर्ट पॉजिटिव, शासन से मार्गदर्शन मांगा (नवीन महेवा मंडी)


गोरखपुर कीनवीन महेवा मंडी से 28 सितंबर को जब्त किए गए लगभग 500 क्विंटल आलू की लैब रिपोर्ट आ गई है, जिसमें उन्हें आयरन ऑक्साइड से रंगे जाने की पुष्टि हुई है। यह केमिकल पेंट में इस्तेमाल होता है और सेहत के लिए घातक है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन आलूओं का क्या करना है, इस बारे में शासन से मार्गदर्शन मांगा है। एक महीने से सील रखे जाने के कारण आलू के खराब होने का भी डर है। व्यापारी इन आलूओं को चमकदार दिखाकर 10 रुपये प्रति किलो महंगा बेचते थे।


7- देश: जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के 53वें CJI, 24 नवंबर को लेंगे शपथ (नई दिल्ली)


केंद्र सरकार नेसुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस सूर्यकांत को देश का 53वां चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) नियुक्त किया है। वे 24 नवंबर को CJI बीआर गवई का स्थान लेंगे और 9 फरवरी 2027 तक इस पद पर रहेंगे। जस्टिस सूर्यकांत CJI बनने वाले हरियाणा के पहले शख्स हैं। वह उस बेंच का हिस्सा रहे हैं, जिसने पेगासस मामले की जांच, आर्टिकल 370 पर फैसले को बरकरार रखने और राजद्रोह कानून पर रोक जैसे अहम मामलों की सुनवाई की।


8- क्रिकेट: इतिहास रचा! भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विमेंस वर्ल्डकप के फाइनल में एंट्री मारी (नवी मुंबई)


भारतीय महिलाक्रिकेट टीम ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को नवी मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया के 339 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 127 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 89 रन की मूल्यवान पारी खेली। यह विमेंस वनडे इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज है। फाइनल में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।




🚨 अब कुछ खबरें हैडलाइन में :


UK: एपस्टीन कांड में घिरे प्रिंस एंड्रयू से छिन जाएगी शाही उपाधि, जानें क्या है विवाद और कौन से हक छिनेंगे

US: फ्लोरिडा में जेटब्लू विमान की आपातकालीन लैंडिंग, कई यात्री अस्पताल में भर्ती

वीडियो कॉल पर भयानक स्कैम...दो दिन में जहन्नुम बन गई डेयरी संचालक दंपती की जिंदगी, गंवा बैठे 59 लाख रुपये

सर्दी की दस्तक: वायरल संक्रमण का बढ़ रहा खतरा, चिकित्सकों ने दी ये सलाह

सरदार पटेल की 150वीं जयंती: रन फार यूनिटी में एसएसबी के जवानों ने लिया भाग, डीआईजी बोले- उनका योगदान अतुलनीय

National Unity Day LIVE: 'उन्होंने देश के भाग्य को आकार दिया', सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी की श्रद्धांजलि

Ayodhya News: रामनगरी में 25 लाख श्रद्धालुओं ने की चौदहकोसी परिक्रमा

Pradeep Murder Case: मां करती रही गुमराह, बोली- एक साल से बेटे ने नहीं की बात, बीमा पॉलिसी बन गईं गले की फांस

चौदह कोसी परिक्रमा पर अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे ने चलाया विशेष टिकट चेकिंग अभियान

Amethi News: कंटेनर से टकराई एसयूवी, युवक की मौत, आधे घंटे तक बाधित रहा हाईवे

Shikshak Bharti : जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती में 300 पद घटने के आसार, 2021 में 1897 पदों पर हुई थी भर्ती

UP: लखनऊ में आज जुटेंगे 22 देशों के राजदूत, यूपी में निवेश की तलाशेंगे संभावना

फूट-फूटकर रोईं रॉड्रिग्स: ये महज मैच जीतना नहीं, जज्बात हैं जेमिमा के आंसू; भारत के साथ करोड़ों सपने भी जीते


🪙 जानिए, आज सोने-चांदी का भाव :

💰 अब जानिए, आज करेंसी का रेट :


टिप्पणियाँ