DBUP India न्यूज बुलेटिन - 28/10/2025 - जनपद अयोध्या *LZAK* #28

⚡अयोध्या/ उ.प्र/ भारत - कल और आज की बड़ी खबरें :


चलिए बात करते हैं अयोध्या, उत्तर प्रदेश और भारत की बीते 12 घंटों की टॉप खबरों की।

बता दें, कल रात तक की सभी प्रमुख खबरें नाइट बुलेटिन में कवर की जा चुकी हैं, जिन्हें आप अलग से पढ़ सकते हैं|

सबसे पहले बात अयोध्या की बड़ी खबरों की :


अयोध्या: राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा, 25 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण (अयोध्या)


रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। परकोटे के भगवान शिव, गणेश, हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती और देवी अन्नपूर्णा सहित 6 मंदिर भी तैयार हैं। सप्त ऋषियों व संत तुलसीदास के मंदिरों का भी निर्माण पूरा हो चुका है। जटायु और गिलहरी की मूर्तियां स्थापित की जा चुकी हैं। मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य ध्वजारोहण करेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत होंगे।


अयोध्या: 14 कोसी परिक्रमा के चलते 29 से 31 अक्टूबर तक रहेगा पूर्ण ट्रैफिक डायवर्जन (अयोध्या)

अयोध्या में 29 अक्टूबर की रात 10 बजे से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली चौदह कोसी परिक्रमा के मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। परिक्रमा मार्ग पर सभी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सहादतगंज बाईपास, शांति चौक, नवीनमंदी, मकबरा तिराहा, गोशाईगंज बाजार तिराहा और पुलिस चौकी पूराबाजार सहित शहर में प्रवेश के सभी मुख्य मार्गों पर वाहन रोके जाएंगे। वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालित किया जाएगा।


अयोध्या: मेडिकल कॉलेज में बनेगी केंद्रीयकृत लैब, मरीजों की घटेगी भागदौड़ (अयोध्या)


अयोध्या के मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में मरीजों की सुविधा के लिए एक केंद्रीयकृत लैब का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने के बाद पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी विभागों की सभी जांचें एक ही छत के नीचे होंगी। प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा के अनुसार, इससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को अलग-अलग जगहों पर भागदौड़ से छुटकारा मिलेगा। खून के नमूने भूतल पर ही लिए जाएंगे और रिपोर्ट ऑनलाइन-ऑफलाइन उपलब्ध होगी। लैब का निर्माण कार्य अगले एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है।



अब नजर उत्तर प्रदेश, भारत और अन्य जरूरी खबरों पर :


यूपी: आज से शुरू, 1.30 करोड़ वोटर हो सकते हैं कट, SIR प्रक्रिया पर विवाद (लखनऊ)


चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में आज 28 अक्टूबर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत वोटर लिस्ट का गहनता से सत्यापन होगा और अनुमान है कि 1.30 करोड़ संदिग्ध मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। 4 नवंबर से बीएलओ घर-घर जाएंगे और प्रक्रिया 7 फरवरी तक चलेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस प्रक्रिया का विरोध करते हुए कहा था कि यदि इसमें गड़बड़ी हुई तो नेपाल जैसे हालात होंगे, जबकि कांग्रेस ने भी विरोध जताया है। वहीं, सत्तारूढ़ दल ने इस कदम का स्वागत किया है।


कुशीनगर: इसरो की निगरानी में 25 मिनट में 4 रॉकेटों ने भरी सफल उड़ान (कुशीनगर)


कुशीनगर के रकबा जंगली पट्टी गांव में नारायणी नदी के तट पर इसरो की निगरानी में चल रहे रॉकेट्री कंपटीशन के पहले दिन सोमवार को 25 मिनट के अंदर 4 रॉकेटों ने सफल उड़ान भरी। पहला रॉकेट करीब 1000 मीटर की ऊंचाई तक गया, जबकि अन्य तीन रॉकेट भी 600 से 900 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचे। सभी रॉकेटों को पैराशूट की मदद से सुरक्षित लैंड कराया गया, जिनमें से दो नदी में और दो रेत पर उतरे। इसरो इन-स्पेस के निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने इसे ऐतिहासिक पल बताया।


लखनऊ: राजधानी समेत 11 जिलों में आज भी जारी रहेगी बारिश, अगले 3 दिन ऐसा ही रुख (लखनऊ)


लखनऊ समेत प्रदेश केकई जिलों में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल सोमवार को वाराणसी, जालौन, झांसी, कानपुर और मथुरा में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।


राष्ट्रीय: जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले CJI, CJI गवई ने की सिफारिश (नई दिल्ली)


मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई नेसोमवार को केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज जस्टिस सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की है। जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को देश के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। वह CJI बनने वाले हरियाणा के पहले शख्स होंगे। उनका कार्यकाल 9 फरवरी, 2027 तक यानी लगभग 14 महीने का रहेगा।


विदेश: रूस ने दुनिया की पहली अनलिमिटेड रेंज वाली न्यूक्लियर मिसाइल का किया सफल परीक्षण (मॉस्को)


रूस नेदुनिया की पहली परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल बुरेवस्तनिक-9M739 का सफल परीक्षण किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि यह मिसाइल अनलिमिटेड रेंज वाली है और दुनिया का कोई भी डिफेंस सिस्टम इसे रोक नहीं सकता। रूसी सेना प्रमुख के मुताबिक, मिसाइल ने परीक्षण के दौरान 15 घंटे तक उड़ान भरकर 14 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस परीक्षण को गलत बताते हुए पुतिन से युद्ध रोकने पर ध्यान देने को कहा है।




🚨 अब कुछ खबरें हैडलाइन में :


China: 'दुनिया को फिर जंगल के कानून की ओर नहीं लौटना चाहिए', ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात से पहले चीनी PM का बयान

झूमकर बरसे मेघ: 50 एमएम गिरा पानी, प्रदेश में सबसे कम रहा झांसी का पारा, तापमान कम होने से वातावरण में ठंडक

देशभर में छठ महापर्व की धूम: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बिहार CM ने अपने आवास से उगते सूरज को दिया उषा अर्घ्य

लखनऊ में भारतेंद्र हरिश्चंद्र वार्ड के सेक्टर-ई में व्रती महिलाओं ने उदयीमान सूर्य को दिया अर्घ्य

Ram Mandir: 500 वर्षों का इंतजार, पांच वर्ष में भव्य मंदिर बनकर तैयार; 25 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण

Chitrakoot Train Accident: गहरी नींद में थे यात्री…झटका लगा तो मची अफरातफरी, एक्स पर पूछा- मजाक क्यों बनाया?

Kanpur News: एचआईवी संक्रमित के परिजनों का इलाज न करने का आरोप

Sultanpur News: मुख्यमंत्री व सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने पर प्रभारी सीएमएस निलंबित, मुकदमा दर्ज

Amethi News: हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा आवेदन में सुधार का अंतिम मौका

High Court : कोर्ट ने कहा- जीडीए आठ हफ्ते में नए कानून के तहत मुआवजा दे अन्यथा रद्द होगा भूमि अधिग्रहण

लखनऊ में सुबह से शुरू हुई बारिश, बढ़ी ठंड तो लोगों ने अलाव का लिया सहारा

Shreyas Iyer: चोटिल होने के बाद ड्रेसिंग रूम में बेहोश हो गए थे श्रेयस, तिल्ली में लगी चोट हो सकती थी जानलेवा


🪙 जानिए, आज सोने-चांदी का भाव :



💰 अब जानिए, आज करेंसी का रेट :



टिप्पणियाँ