DBUP India न्यूज बुलेटिन - 17/10/2025 - जनपद अयोध्या *DWOP* #8

⚡अयोध्या/ उ.प्र/ भारत - कल और आज की बड़ी खबरें :


चलिए बात करते हैं अयोध्या, उत्तर प्रदेश और भारत की बीते 12 घंटों की टॉप खबरों की।

बता दें, कल रात तक की सभी प्रमुख खबरें नाइट बुलेटिन में कवर की जा चुकी हैं, जिन्हें आप अलग से पढ़ सकते हैं|

सबसे पहले बात अयोध्या की बड़ी खबरों की :



1- अयोध्या: 19 अक्टूबर को 30 फीट ऊंचे पुष्पक विमान से राम आएंगे, 29 लाख दीपों से बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड (अयोध्या)

अयोध्यामें 19 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। रामकथा पार्क से प्रभु राम 30 फीट ऊंचे पुष्पक विमान पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 29 लाख से अधिक दीपक बिछाए जा रहे हैं, जिनमें से 26 लाख, 11 हजार, 101 दीप एक साथ जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा 2100 लोगों की सामूहिक सरयू आरती और 1100 ड्रोन शो भी रिकॉर्ड में शामिल होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में यह नौवां दीपोत्सव ऐतिहासिक बनने जा रहा है। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया।



अब नजर उत्तर प्रदेश, भारत और अन्य जरूरी खबरों पर :


2- लखनऊ: यूपी के 28 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली पर तोहफा, DA 3% बढ़ाकर 58% किया (लखनऊ)

दिवालीसे पहले योगी सरकार ने प्रदेश के 16.35 लाख कर्मचारियों और 11.52 लाख पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी कर इसे 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से लागू मानी जाएगी, लेकिन इसका भुगतान अक्टूबर, 2025 के वेतन से नकद किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि यह कर्मचारियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस निर्णय से राज्य सरकार पर मार्च 2026 तक 1960 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।


3- लखनऊ: मायावती ने चंद्रशेखर के चरित्र पर किया हमला, कहा- रोहिणी घावरी का किया शोषण (लखनऊ)

बसपासुप्रीमो मायावती ने पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में आजाद समाज पार्टी नेता चंद्रशेखर पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने पहली बार कहा कि शादीशुदा होकर भी चंद्रशेखर ने रोहिणी घावरी नाम की महिला का शोषण किया और ऐसे चरित्र वाला नेता समाज का भला नहीं कर सकता। मायावती ने 2027 के चुनावों की रणनीति भी बताई। कहा कि 20% दलित वोटरों के साथ 10% अति पिछड़ों को जोड़ा जाए तो सत्ता मिल सकती है। उन्होंने 19 अक्टूबर को लखनऊ में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।


4- गांधीनगर: गुजरात की भूपेंद्र सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, आज 11:30 बजे नई कैबिनेट लेगी शपथ (गांधीनगर)

गुजरात मेंसीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार में बड़ा फेरबदल हुआ है। कैबिनेट के सभी 16 मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। आज, शुक्रवार सुबह 11:30 बजे गांधीनगर में नई कैबिनेट को शपथ दिलाई जाएगी। इस फेरबदल को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि नई कैबिनेट में नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं और दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा इस प्रक्रिया में शामिल होंगे।


5- फतेहपुर: राहुल गांधी के दौरे से पहले हरिओम के भाई का वीडियो वायरल, बोले- 'राजनीति करने न आएं, हम सरकार से संतुष्ट' (फतेहपुर)

रायबरेलीमॉब लिंचिंग पीड़ित हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने राहुल गांधी के आज सुबह फतेहपुर पहुंचने से पहले ही मामले में नया मोड़ आया है। हरिओम के भाई शिवम ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि राहुल गांधी राजनीति करने न आएं और वे सरकार से संतुष्ट हैं। इस बीच, सरकार ने हरिओम की बहन कुसुम को फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में नर्स की नौकरी दे दी है। शहर में राहुल के विरोध में 'दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ' जैसे पोस्टर भी देखे गए। पुलिस ने घर के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात कर रखा है।


6- वाशिंगटन: ट्रम्प के दावे को MEA ने किया खारिज, कहा- पीएम मोदी की कोई बातचीत नहीं हुई (वाशिंगटन डीसी)

अमेरिकीराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस दावे को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने उनसे वादा किया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बुधवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा नीति जनहित में स्थिर कीमतों और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। इस बीच, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ट्रम्प से डरने का आरोप लगाया है।




🚨 अब कुछ खबरें हैडलाइन में :


Sabarimala Gold Case: सबरीमाला मंदिर से सोने की चोरी का मामला, मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी गिरफ्तार

UP: हरिओम के परिजनों से मिलने फतेहपुर पहुंचे राहुल गांधी, परिवार का मिलने से इनकार; कहा- कार्रवाई से संतुष्ट

कानपुर: घाटमपुर के सूखापुर में मुख्य मार्ग पर भरा गंदा पानी, ग्रामीण बोले- प्रधान अनसुना करते हैं शिकायत

Ayodhya: सज गई रामनगरी... आज से बिखरेंगे दीपोत्सव के रंग, पांच देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन

IND vs AUS : विराट कोहली से ऑटोग्राफ पाकर झूम उठा नन्हा फैन, जमीन पर लोटपोट होकर जताई खुशी

🪙 जानिए, आज सोने-चांदी का भाव :

💰 अब जानिए, आज करेंसी का रेट :




टिप्पणियाँ