DBUP India न्यूज बुलेटिन - 06/10/2025 - जनपद अयोध्या *KALS* #8
⚡अयोध्या/ उ.प्र/ भारत - कल और आज की बड़ी खबरें :
चलिए बात करते हैं अयोध्या, उत्तर प्रदेश और भारत की बीते 12 घंटों की टॉप खबरों की।
बता दें, कल रात तक की सभी प्रमुख खबरें नाइट बुलेटिन में कवर की जा चुकी हैं, जिन्हें आप अलग से पढ़ सकते हैं|
सबसे पहले बात अयोध्या की बड़ी खबरों की :
1- अयोध्या: दीपोत्सव 2025 की तैयारियां जोरों पर, 56 घाटों पर 28 लाख दीयों से रोशनी की तैयारी (अयोध्या)
डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले दीपोत्सव 2025 की तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में 56 घाटों पर मार्किंग का कार्य शुरू हो गया है। इस बार 28 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है। नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि प्रत्येक घाट पर 4.5 स्क्वायर फीट क्षेत्र चिह्नित किया जा रहा है। लगभग तीस हजार स्वयंसेवक इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे।
2- अयोध्या: पुराने मकान के गिरने से युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल (बीकापुर कोतवाली)
अयोध्याके बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक पुराने मकान के अचानक गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नगर पंचायत कर्मी विवेकानंद पांडेय के घर पर हुई। मृतक की पहचान सरवन के रूप में हुई है, जो घटना से मात्र 10 मिनट पहले ही वहां पहुंचा था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इमारत बेहद पुरानी थी और लेंटर में सरिया नहीं था, जिस कारण यह हादसा हुआ। धमाकेनुमा आवाज से आसपास के घरों की दीवारों में दरारें आ गईं।
3- अयोध्या: बस कंडक्टर का शव तालाब में मिला, तीन अक्टूबर से थे लापता (बाबाबाजार थाना)
अयोध्याके नारायणपुर गांव में रविवार सुबह रोडवेज बस कंडक्टर महेंद्र कुमार शुक्ला (49) का शव एक तालाब में तैरता मिला। मृतक तीन अक्टूबर की रात से लापता थे। पुलिस ने बताया कि शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन दोनों आंखें क्षतिग्रस्त मिली हैं। परिजनों के मुताबिक, महेंद्र शराब पीने के आदी थे। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। बाबा बाजार पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
4- अयोध्या: पूर्व पार्षद पर गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद (कोतवाली)
अयोध्यापुलिस ने पूर्व पार्षद एवं अधिवक्ता आलोक सिंह पर दो अक्टूबर को हुए गोलीकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को पुलिस ने चार आरोपियों - मोहित पांडेय, धर्मवीर पांडेय, सूरज निषाद और अताउल्लाह खान को गिरफ्तार किया है। उनसे एक देशी तमंचा, एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी में स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
5- अयोध्या: ब्राह्मण समाज ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर दर्ज कराया विरोध (अयोध्या)
भरत कुंड मेंप्रस्तावित ब्राह्मण महाकुंभ पर प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक के विरोध में ब्राह्मण समाज ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी के नेतृत्व में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन की 'बुद्धि शुद्धि' के लिए यह यज्ञ किया। उनका आरोप है कि सम्मेलन को अनुचित तरीके से रोका गया।
अब नजर उत्तर प्रदेश, भारत और अन्य जरूरी खबरों पर :
6- मथुरा: संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई पदयात्रा (वृंदावन)
वृंदावन केलोकप्रिय संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में गिरावट के चलते उनकी दैनिक पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। आश्रम प्रशासन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे महाराज की अब रोजाना डायलिसिस हो रही है, जबकि पहले यह सप्ताह में 4-5 बार होती थी। उनके भक्तों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
7- क्रिकेट: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराया, लगातार 12वीं वनडे जीत (कोलंबो)
महिलाविश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 88 रनों से शिकस्त देकर लगातार 12वां वनडे मुकाबला जीत लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 247 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। इस मैच में टॉस को लेकर विवाद भी हुआ था।
8- जयपुर: एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में आग, आईसीयू में 8 मरीजों की मौत (जयपुर)
जयपुर केसवाई मानसिंह (एसएमएस) हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में रविवार देर रात आग लग गई, जिसमें 8 मरीजों (3 महिलाएं सहित) की मौत हो गई। आग न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर रूम में लगी, जहां पेपर और मेडिकल सामान रखा था। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण बताया जा रहा है। एक मरीज के परिजन ने आरोप लगाया कि आग से 20 मिनट पहले ही धुएं की सूचना स्टाफ को दी गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। घटना की जांच के लिए शासन स्तर पर छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें