DBUP India न्यूज बुलेटिन - 04/10/2025 - जनपद अयोध्या *CDSZ* #5

⚡अयोध्या/ उ.प्र/ भारत - कल और आज की बड़ी खबरें :


चलिए बात करते हैं अयोध्या, उत्तर प्रदेश और भारत की बीते 12 घंटों की टॉप खबरों की।

बता दें, कल रात तक की सभी प्रमुख खबरें नाइट बुलेटिन में कवर की जा चुकी हैं, जिन्हें आप अलग से पढ़ सकते हैं|

सबसे पहले बात अयोध्या की बड़ी खबरों की :


अयोध्या: आप सांसद संजय सिंह ने की प्रयागराज से अयोध्या तक पदयात्रा की घोषणा, सरकार पर साधे निशाने

आम आदमीपार्टी के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को अयोध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर प्रयागराज से अयोध्या तक पदयात्रा निकालने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके जरिए सरकार की नीतियों से हो रहे सामाजिक अन्याय, भेदभाव और जनसमस्याओं को उठाया जाएगा। उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई, पेपर लीक और दलितों व अल्पसंख्यकों के साथ बढ़ते भेदभाव को मुद्दा बनाया।


अयोध्या: प्रतापगढ़ के घोड़े 'बाबर' ने जीती घुड़दौड़ प्रतियोगिता, 51 हजार रुपये जीते


अयोध्यामें आयोजित पारंपरिक घुड़दौड़ प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ के लकी सिंह के घोड़े 'बाबर' ने प्रथम स्थान हासिल किया और 51,000 रुपये का इनाम जीता। दूसरे स्थान पर बिहार के अजय सिंह की घोड़ी 'बिजली रानी' रही, जिसे 25,000 रुपये मिले। आयोजक हाजी फिरोज खान गब्बर व हाजी सरफराज खान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में कई जिलों और राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


अयोध्या: 54 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखी भव्य रामलीला, 50 से ज्यादा देशों में हुआ प्रसारण


अयोध्याकी भव्य रामलीला ने इस बार एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 54 करोड़ से अधिक दर्शकों ने विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इसका अवलोकन किया। इसके लाइव प्रसारण पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए। दिल्ली और मुंबई के 250 से अधिक कलाकारों ने इसमें भाग लिया। इसे 50 से अधिक देशों में प्रसारित किया गया, जिनमें कई मुस्लिम देश भी शामिल हैं।


अब नजर उत्तर प्रदेश, भारत और अन्य जरूरी खबरों पर :

मेरठ: आदिल हत्याकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, जुलकमर के दोनों पैरों में लगी गोली


मेरठ केलोहिया नगर थाना क्षेत्र में आदिल की हत्या के आरोपी जुलकमर से शुक्रवार रात पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जुलकमर के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जुलकमर वही है जिसके हत्या के लाइव वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस उसे ढूंढ रही थी। मुख्य आरोपी हमजा अभी फरार है, उसकी तलाश जारी है। (थाना लोहिया नगर)


बलिया: बीएसएफ जवान की मौत का सदमा, मां ने फांसी लगाकर दी जान


बलियाके फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक मार्मिक घटना घटी। बीएसएफ जवान मनोहर पांडेय (39) की ब्रेन ट्यूमर से मौत की खबर सुनकर उनकी मां बसंती देवी (65) ने घर के आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनोहर अपनी मां के इकलौते बेटे थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार को मां और बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। (थाना फेफना)


नई दिल्ली: IAF चीफ ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 12 एयरक्राफ्ट तबाह किए

वायुसेनाप्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के करीब 12 से 13 विमान तबाह किए गए। उन्होंने बताया कि इनमें से 6 विमानों को हवा में और 6 को जमीन पर खड़े होने की स्थिति में नष्ट किया गया। उन्होंने पाकिस्तान के भारतीय जेट गिराने के दावों को 'मनोहर कहानियां' बताया।


लेह: सोनम वांगचुक की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की हेबियस कार्पस याचिका, तत्काल रिहाई की मांग

लेह हिंसामामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में हेबियस कार्पस याचिका दायर की है। उन्होंने वांगचुक की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए तत्काल रिहाई की मांग की है। उनका आरोप है कि उन्हें अब तक हिरासत आदेश की कॉपी नहीं दी गई है और उनके पति की सेहत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।


अंतर्राष्ट्रीय: हमास के सीजफायर को तैयार होने के बाद इजराइल ने भी गाजा में हमला रोकने का दिया आदेश

अमेरिकीराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी के बाद हमास गाजा में सीजफायर के लिए तैयार हो गया है। हमास ने कहा है कि वह 48 इजराइली बंधकों को रिहा करने और गाजा का प्रशासन छोड़ने को तैयार है। इसके बाद इजराइल ने भी गाजा में हमला रोकने का आदेश दे दिया है। ट्रम्प के 20 पॉइंट के पीस प्लान के तहत यह सहमति बनी है।


🚨 अब कुछ खबरें हैडलाइन में :

UP: लखनऊ में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के घर के बाहर पुलिस तैनात, आज बरेली जाएगा सपा का प्रतिनिधि मंडल

Etawah Clerk Suicide: पूर्व चेयरमैन पति के वीडियो से मची हलचल, 12 मोबाइल नंबर रडार पर…खंगाली जा रही सीडीआर

UP : अयोध्या में भाजपा के पूर्व पार्षद पर जानलेवा हमला, सोमवार को वकील करेंगे कोतवाली का घेराव

IND vs WI Live Score: तीसरे दिन के पहले सत्र का खेल जारी, वेस्टइंडीज की दूसरी पारी शुरू; भारत को मिली बढ़त

Kanpur News: टैबलेट बने शोपीस, कागजों पर काम, रजिस्टर पर हाजिरी


🪙 जानिए, आज सोने-चांदी का भाव :

💰 अब जानिए, आज करेंसी का रेट :


टिप्पणियाँ