DBUP India न्यूज बुलेटिन - 13/10/2025 - जनपद अयोध्या *PLBU* #33

⚡अयोध्या/ उ.प्र/ भारत - कल और आज की बड़ी खबरें :


चलिए बात करते हैं अयोध्या, उत्तर प्रदेश और भारत की बीते 12 घंटों की टॉप खबरों की।

बता दें, कल रात तक की सभी प्रमुख खबरें नाइट बुलेटिन में कवर की जा चुकी हैं, जिन्हें आप अलग से पढ़ सकते हैं|

सबसे पहले बात अयोध्या की बड़ी खबरों की :


1- अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी 125 मेधावियों को सम्मानित।


डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आज सुबह 10 बजे से 30वां दीक्षांत समारोह होगा। राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि होंगी और 125 मेधावी छात्र-छात्राओं को 140 मेडल प्रदान करेंगी। इसी के साथ स्नातक व परास्नातक स्तर के 1,89,119 विद्यार्थियों की डिग्रियां व मार्कशीट डिजिलॉकर पर अपलोड कर दी जाएंगी। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने साज-सज्जा व सुरक्षा की समीक्षा की है। समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी शामिल होंगे। (अयोध्या)

2- अयोध्या: 25 नवंबर को श्रीराम मंदिर के शिखर पर PM मोदी फहराएंगे 22 फीट लंबा केसरिया धर्मध्वज, सूर्य-ऊं-कोविदार वृक्ष अंकित।

श्रीरामजन्मभूमितीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने घोषणा की है कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 161 फीट ऊंचे शिखर पर 22x11 फीट की केसरिया धर्मध्वज फहराएंगे। ध्वज पर सूर्य, ऊं व कोविदार वृक्ष अंकित रहेगा। स्वामी गोविंददेव गिरि ने बताया कि यह मंदिर निर्माण पूर्ण होने का प्रतीक है। 21 नवंबर से शुरू होकर 25 नवंबर तक पंचायतन पद्धति से पूजन-हवन का क्रम चलेगा। सरसंघचालक मोहन भागवत भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। (अयोध्या)


अब नजर उत्तर प्रदेश, भारत और अन्य जरूरी खबरों पर :



3- उत्तर प्रदेश: सांसद चंद्रशेखर का मायावती को अपशब्द कहता ऑडियो वायरल, सहयोगी रोहिणी ने जारी कर कहा- 'आप BJP के एसेट हो'।


आजाद समाज पार्टीके संस्थापक व नगीना सांसद चंद्रशेखर का एक विवादित ऑडियो सामने आया है, जिसे पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने स्विट्जरलैंड से जारी किया। ऑडियो में चंद्रशेखर गालियां देते सुनाई दे रहे हैं। बातचीत में रोहिणी उन्हें 'बीजेपी का एसेट' बताती हैं और आरोप लगाती हैं कि बीजेपी उनका इस्तेमाल मायावती को खत्म करने के लिए कर रही है। रोहिणी ने दावा किया कि जल्द ही एक और ऑडियो जारी करेंगी, जिसमें चंद्रशेखर बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए अपशब्द कहते हैं। (नगीना)

4- कन्नौज: पुलिस की पूछताछ से घबराकर छात्र ने काली नदी में लगाई छलांग, SDRF तलाश में जुटी, कोतवाल समेत 3 सस्पेंड।

कन्नौज केगुरसहायगंज थाना क्षेत्र के देवीपुरवा गांव में एक छात्र ने पुलिस को देखकर काली नदी में छलांग लगा दी। घटना रविवार दोपहर की है, जब पुलिस दो साल पहले एक युवती के अपहरण के आरोपी किशनपाल की तलाश में उसके घर पहुंची थी। पुलिस के साथ छोटे भाई को देखकर हाईस्कूल के छात्र धर्मवीर घबरा गया और नदी में कूद गया। वह अभी तक लापता है। डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे। मामले में लापरवाही के आरोप में कोतवाल आलोक दुबे समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। (गुरसहायगंज, कन्नौज)

5- बिहार: NDA ने विधानसभा चुनाव की सीट शेयरिंग का ऐलान किया, BJP और JDU 101-101 सीटों पर लड़ेंगी।

बिहार विधानसभाचुनाव के लिए NDA ने रविवार को सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया। बीजेपी और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। चिराग पासवान की LJP (R) को 29 सीटें मिली हैं, जबकि जीतन राम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 6-6 सीटें आवंटित की गई हैं। हालांकि, जीतन राम मांझी ने सीटों की संख्या को लेकर असंतोष जताया है। NDA आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी औपचारिक घोषणा करेगी। (पटना)

6- क्रिकेट: महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत को ऑस्ट्रेलिया से मिली लगातार दूसरी हार, कप्तान एलिसा हीली के शतक ने रचा इतिहास।


विमेंस वनडेवर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम को डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से 3 विकेट से हार मिली। विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में भारत ने 330 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली के 142 रनों की पारी की बदौलत 49 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। यह महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया है। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 80 और प्रतिका रावल ने 75 रन बनाए। इस हार के बाद भारत पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर खिसक गया है। (विशाखापट्टनम)


🚨 अब कुछ खबरें हैडलाइन में :



🪙 जानिए, आज सोने-चांदी का भाव :



💰 अब जानिए, आज करेंसी का रेट :



टिप्पणियाँ