आजमगढ़ PCS अधिकारी ने की आत्महत्या, पत्नी से झगड़े के बाद फंदा लगाया; ससुराल पहुंची पत्नी से बेटा छीनकर भगाया गया *PLQZ* #11
आजमगढ़ PCS अधिकारी ने की आत्महत्या, पत्नी से झगड़े के बाद फंदा लगाया; ससुराल पहुंची पत्नी से बेटा छीनकर भगाया गया
प्रतापगढ़। आजमगढ़ में तैनात PCS अधिकारी आशीष कुमार सिंह (40) ने गुरुवार सुबह प्रतापगढ़ स्थित अपने पैतृक घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी से फोन पर तीखा झगड़ा होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
फोन पर हुआ था आखिरी झगड़ा
आशीष सुबह ड्यूटी पर आजमगढ़ लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी पत्नी क्षमता सिंह का फोन आया। बातचीत झगड़े में बदल गई। आशीष तेज आवाज में बात करते हुए कमरे में चले गए। लगभग 15-20 मिनट तक दरवाजा न खुलने पर छोटे भाई रोहित ने खिड़की से झांका तो आशीष का शव फंदे से लटकता देखा।
परिवारिक कलह बनी वजह
परिवार ने बताया कि पिछले 2 साल से आशीष और उनकी पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। पत्नी मायके सुल्तानपुर में रह रही थीं। परिजनों का आरोप है कि पत्नी और उसके परिवारजन उन्हें प्रताड़ित करते थे। वहीं, पत्नी की ओर से आशीष पर शराब पीकर मारपीट करने के आरोप लगाए गए थे।
पत्नी को अंतिम दर्शन से रोका गया
घटना की जानकारी मिलते ही क्षमता सिंह अपने 5 वर्षीय बेटे नमन के साथ प्रतापगढ़ पहुंचीं। लेकिन ससुराल पक्ष ने उन्हें घर में घुसने नहीं दिया और बेटे को छीन लिया। अंतिम संस्कार में शामिल होने से भी रोक दिया गया।
कौन थे आशीष कुमार सिंह?
- मूल निवासी: केशवराय, प्रतापगढ़
- पिता: रामबहादुर सिंह, माता: पुष्पा सिंह
- PCS में चयन: लगभग 2 साल पहले
- पहली तैनाती: अमरोहा
- वर्तमान पद: जिला समाज कल्याण अधिकारी, आजमगढ़
- सहकर्मियों के अनुसार: शांत, सरल और विनम्र स्वभाव के अधिकारी
पुलिस का बयान
सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि यह मामला आत्महत्या का है। पत्नी से विवाद की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें