DBUP India न्यूज बुलेटिन - 27/09/2025 - जनपद अयोध्या *SDJH* #9

⚡अयोध्या/ उ.प्र/ भारत - कल और आज की बड़ी खबरें :


चलिए बात करते हैं अयोध्या, उत्तर प्रदेश और भारत की बीते 12 घंटों की टॉप खबरों की।

बता दें, कल रात तक की सभी प्रमुख खबरें नाइट बुलेटिन में कवर की जा चुकी हैं, जिन्हें आप अलग से पढ़ सकते हैं|

सबसे पहले बात अयोध्या की बड़ी खबरों की :

अयोध्या: नाका जगत हॉस्पिटल के सामने तीन बाइक-एक साइकिल जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में आग काबू की (नगर कोतवाली)
अयोध्यानगर कोतवाली क्षेत्र के नाका जगत हॉस्पिटल के सामने शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग पास खड़ी दो अन्य बाइक और एक साइकिल में फैल गई। सभी वाहन जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी पता लगाया जा रहा है, शुरुआती संदेह शॉर्ट सर्किट पर है।

अयोध्या: महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण पर कार्यशाला, छात्राओं को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए (कोतवाली इनायत नगर)
कोतवालीइनायत नगर थाना क्षेत्र के डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत नारी सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित की गई। उप पुलिस अधीक्षक मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और महिला अपराधों में कमी के आंकड़े बताए। थानाध्यक्ष रतन शर्मा ने साइबर फिशिंग और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के उपाय बताए।

अयोध्या: युवक का शव खेत के मचान पर मिला, पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि (इनायत नगर-किनौली पूरे सलोनी गांव)
इनायत नगर थानाक्षेत्र के किनौली पूरे सलोनी गांव में एक युवक सूरज (पिता गंगाराम) का शव खेत के मचान पर मंगलवार को मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत फांसी लगाने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मौके से एक रस्सी और मोबाइल फोन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि सूरज की पत्नी से अनबन चल रही थी और शव मिलने से एक दिन पहले ही उसकी पत्नी को ससुराल से लाने में नाकाम रहा था।

अब नजर उत्तर प्रदेश, भारत और अन्य जरूरी खबरों पर :


लेह: सोनम वांगचुक पर NSA लगा, जोधपुर जेल भेजा; लगातार चौथे दिन कर्फ्यू जारी (लेह)
लेह केसामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को उनके गांव उल्याकटोपो से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है और उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। प्रशासन ने उन्हें 24 सितंबर की हिंसा का जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई थी। लेह में लगातार चौथे दिन कर्फ्यू लागू है और मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद है। 6 अक्टूबर को सरकार के साथ पूर्ण राज्य की मांग को लेकर बैठक होनी है।

गोरखपुर: NEET छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी तस्कर एनकाउंटर में ढेर, STF के दो जवान घायल (रामपुर-थाना गंज)
गोरखपुर मेंNEET छात्र दीपक गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपी पशु तस्कर जुबैर उर्फ कालिया को यूपी STF ने रामपुर में एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। जुबैर पर एक लाख रुपये का इनाम था। शुक्रवार की रात हुए मुठभेड़ में STF के दरोगा राहुल जादौन और सिपाही संदीप कुमार घायल हो गए। जुबैर के खिलाफ रामपुर, गोरखपुर समेत कुल 18 मामले दर्ज थे। 15 सितंबर को हुई छात्र की हत्या के बाद से वह फरार था।

उत्तर प्रदेश: बरेली-मऊ में 'आई लव मोहम्मद' विवाद पर बवाल, पुलिस ने लाठीचार्ज से भीड़ तितर-बितर की (बरेली)
बरेलीऔर मऊ में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' विवाद को लेकर हिंसक झड़पें हुईं। बरेली में भीड़ ने पथराव किया और पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्च किया। पुलिस ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में ले लिया है। मऊ में भी समर्थकों के जुलूस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रशासन का दावा है कि अब दोनों शहरों में स्थिति शांत है।

अंतरराष्ट्रीय: UN में पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ का भारत के खिलाण जहरीला भाषण, दावा किया- भारत के 7 विमान गिराए
पाकिस्तान केप्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के खिलाफ आक्रामक बयान दिए। उन्होंने दावा किया कि भारत के साथ हुए संघर्ष में पाकिस्तान ने भारत के 7 विमान गिराए थे। उन्होंने भारत पर 'कट्टरपंथी हिंदुत्व' को दुनिया के लिए खतरा बताया और सिंधु जल संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को संघर्ष रुकवाने के लिए श्रेय दिया।




🪙 जानिए, आज सोने-चांदी का रेट : 


💰 अब जानिए, आज करेंसी का रेट :


टिप्पणियाँ