DBUP India न्यूज बुलेटिन - 26/08/2025 - जनपद अयोध्या *ERTY* #31

⚡अयोध्या/ उ.प्र/ भारत - कल और आज की बड़ी खबरें :


चलिए बात करते हैं अयोध्या, उत्तर प्रदेश और भारत की बीते 12 घंटों की टॉप खबरों की।

बता दें, कल रात तक की सभी प्रमुख खबरें नाइट बुलेटिन में कवर की जा चुकी हैं, जिन्हें आप अलग से पढ़ सकते हैं|


 आइए नजर उत्तर प्रदेश, भारत और अन्य जरूरी खबरों पर :

1- अमेरिका-भारत तनाव: ट्रम्प का फोन नहीं उठाया मोदी ने, जर्मन अखबार के दावे पर विदेश मंत्रालय चुप; कल से भारतीय सामान पर 50% टैरिफ लागू (नई दिल्ली)


जर्मन अखबार FAZ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने PM मोदी को चार बार फोन किया, लेकिन बात नहीं हुई। ट्रम्प द्वारा भारत को 'डेड इकोनॉमी' कहने और रूस से तेल खरीद को लेकर तनाव बढ़ा है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की दिल्ली यात्रा रद्द हुई। 27 अगस्त (बुधवार) सुबह 9:31 बजे से भारतीय निर्यात पर 50% टैरिफ लागू होगा, जिससे ज्वेलरी, टेक्सटाइल और ऑटो सेक्टर प्रभावित होंगे। विदेश मंत्रालय ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


2- वैष्णो देवी: अर्धकुमारी में लैंडस्लाइड से 6 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल; जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बारिश से हालात बिगड़े (जम्मू-कश्मीर)

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुमारी में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 14 घायल हुए। घायलों को कटरा के CHC में ले जाया गया। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बादल फटने से 3 लोगों की मौत की सूचना है। हिमाचल के कुल्लू-मनाली में ब्यास नदी उफान पर, NH-3 क्षतिग्रस्त। वैष्णो देवी यात्रा स्थगित की गई है। NDRF, सेना और पुलिस रेस्क्यू में जुटी हुई है।


3- गोरखपुर: मंत्री संजय निषाद ने भाजपा को दी खुली धमकी- "गठबंधन तोड़ो, छुटभैया नेताओं से बयान बंद कराएं" (गोरखपुर)

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने भाजपा पर सहयोगी दलों का अपमान करने का आरोप लगाया। गोरखपुर में उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को गठबंधन से फायदा नहीं है तो इसे तोड़ दे। उन्होंने राजभर, RLD और निषाद पार्टी के खिलाफ भाजपा नेताओं की बयानबाजी रोकने की मांग की। इससे पहले, निषाद ने अपने भाजपा विधायक बेटे सरवन को पार्टी प्रभारी पद से हटाया था।


4- भरतपुर: शाहरुख-दीपिका के खिलाफ FIR, वकील का आरोप- दोषपूर्ण हुंडई कार की ब्रांडिंग कर रहे हैं (भरतपुर)


भरतपुर के वकील कीर्ति सिंह ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ मथुरा गेट थाने में FIR दर्ज कराई। आरोप है कि दोनों अभिनेता दोषपूर्ण हुंडई कार की मार्केटिंग कर रहे हैं। कीर्ति ने जून 2022 में 23.97 लाख रुपए की कार खरीदी थी, जिसमें ओवरटेकिंग के दौरान पिकअप न लेने की समस्या आई। कंपनी ने इसे मैन्युफैक्चरिंग दोष बताया। FIR में हुंडई के MD अनसो किम और अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।


5- अयोध्या: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने खाद की कमी को लेकर 28 अगस्त से आंदोलन की घोषणा की (अयोध्या)


सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर 28 अगस्त से तहसील स्तर पर आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही और प्रशासन लाठीचार्ज कर रहा है। सपा ने जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें खाद की उपलब्धता, छुट्टा मवेशियों का प्रबंधन और जमीन अधिग्रहण के मुआवजे की मांग शामिल है। आंदोलन की शुरुआत मिल्कीपुर तहसील से होगी।


6- अहमदाबाद: PM मोदी ने मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार 'ई-विटारा' का निर्यात लॉन्च किया, 100 देशों में जाएगी (अहमदाबाद)

PM मोदी ने गुजरात के हंसलपुर में मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार 'ई-विटारा' का निर्यात लॉन्च किया। यह कार भारत में बनी है और यूरोप व जापान सहित 100 देशों को निर्यात की जाएगी। कार 500 किमी की रेंज और 49kWh/61kWh बैटरी विकल्पों के साथ आएगी। मोदी ने कहा कि अब विदेशों में "मेड इन इंडिया" लिखी EV दौड़ेगी। उन्होंने सभी राज्यों से निवेश आकर्षित करने के लिए रिफॉर्म्स की स्पर्धा करने का आह्वान किया।


7- अयोध्या: चरण सिंह घाट पर घड़ियाल दिखने से लोग डरे, वन विभाग की टीम ने की निगरानी (अयोध्या)

अयोध्या के चौधरी चरण सिंह घाट पर राम की पैड़ी की नहर में तीन दिनों से एक घड़ियाल देखा जा रहा है, जिससे स्थानीय लोग और पर्यटक सतर्क हैं। वन विभाग की टीम ने मौका निरीक्षण किया है। घड़ियाल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सरयू नदी में घड़ियाल आम हैं, लेकिन बाढ़ के बाद वे अन्य क्षेत्रों में भटक जाते हैं। लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है।






🪙 जानिए, आज सोने-चांदी का भाव :

💰 अब जानिए, आज करेंसी का रेट :

🫰हमारे स्पॉन्सर :

#AD - क्या UPCATET/CUET/BSc. Nursing 2025 में सफलता नहीं मिली?
UPCATET / CUET/ B.Sc. Nursing प्रवेश परीक्षा की कोचिंग अब शुरू - तिवारी एग्रीकल्चर एकेडमी के नए वार्षिक बैच में प्रवेश लें और अपनी सफलता सुनिश्चित करें। कंप्लीट स्टडी मटेरियल, डिजिटल पैनल, हॉस्टल सुविधा और अनुभवी फैकल्टी से पाएं मजबूत तैयारी। अभी पंजीकरण पर भारी छूट पाएं!
नोट : ऑनलाइन बैच लेकर घर से भी पढ़ सकते हैं।
📞 व्हाट्सएप करें: 9793900888, 9235126064 – सीट जल्दी करें पक्की!




टिप्पणियाँ