DBUP India पेपर बुलेटिन - 30/06/2025 - जनपद अयोध्या *ZZOX* #51
⚡पेपर बुलेटिन - अयोध्या/ उ.प्र/ भारत - कल और आज की बड़ी खबरें :
अयोध्या: 22 सितंबर से रामकथा पार्क में होगी भव्य रामलीला
संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रामकथा पार्क में अयोध्या की रामलीला का सातवाँ संस्करण आयोजित होगा। महापौर गिरीशपति तिवारी उद्घाटन करेंगे। दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण के साथ यह विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है, जिसे अब तक 50 करोड़ से अधिक दर्शक देख चुके हैं। संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुभकामनाएँ देते हुए नए रिकॉर्ड बनाने का आह्वान किया।
अयोध्या: बाइक हादसे में महिला की मौत, डंपर चालक गिरफ्तार
कूरेभार थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में कंचन मिश्रा (43) की मौत हो गई। वे पति अर्जुन मिश्रा (45) के साथ बाइक से धर्मदासपुर जा रही थीं। बाइक के फिसलने पर कंचन सड़क पर गिरीं और पीछे से आए डंपर ने उन्हें कुचल दिया। अर्जुन को चोटें आईं। मृतका के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की।
अयोध्या: सपा सांसद ने मिल्कीपुर में उठाए 'बूथ लूट' के आरोप
फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा के चौराहे पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर संविधान में छेड़छाड़ और मिल्कीपुर उपचुनाव में 414 बूथों पर "लूट" का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2027 में अयोध्या की सभी पाँच सीटें सपा जीतेगी। योगी सरकार पर महँगाई-बेरोजगारी का भी हमला बोला गया। राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत कई नेता मौजूद थे।
अयोध्या: राशन वितरण में धांधली का वीडियल वायरल, कोटेदार पर हेराफेरी का आरोप
रुदौली तहसील के पिपरा गाँव में राशन कोटेदार पर तौल में हेराफेरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ग्रामीणों ने शिकायत की कि कोटेदार छोटा बंडल लगाकर राशन कम तौलता है और एससी/एसटी पहचान का दुरुपयोग कर धमकाता है। उसके ऊँचे नेताओं से संबंध होने का भी आरोप है। शिकायत सीएम पोर्टल 1076 पर दर्ज कराई गई है।
अयोध्या: खेत में काम करते बिजली गिरने से महिला की मौत
अमानीगंज ब्लॉक के डूडी गाँव में रविवार शाम बिंदु कोरी (38) खेत में घास काट रही थीं, तभी आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। उन्हें पहले दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज, फिर लखनऊ रेफर किया गया, जहाँ उन्होंने दम तोड़ा। पति नाथूराम के साथ तीन बच्चे शोक में हैं। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
अयोध्या: नगर पंचायत गोसाईगंज में वित्तीय गड़बड़ी पर सभासदों ने धरना दिया
शनिवार को सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए धरना दिया। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन देकर नाला सफाई, फॉगिंग, जेसीबी मशीन और बारातघर पर खर्च की जाँच की माँग की। रविंद्र यादव, अवधेश स्वर्णकार समेत आठ सभासदों ने आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन की पारदर्शी समीक्षा की माँग रखी।
अयोध्या: स्ट्रीट लाइट घोटाला! 1400 का बल्ब 7000 में खरीदा, किसान यूनियन ने जांच मांगी
भरतकुंड भदरसा नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइट बल्ब खरीद में अनियमितता का मामला सामने आया। भारतीय किसान यूनियन ने बैठक में आरोप लगाया कि 1400 रुपये का बल्ब 7000 में खरीदा गया। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडे ने जांच की चेतावनी दी और 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने की भी माँग शामिल है।
भुवनेश्वर: पुलिस ACP का बयान- 'प्रदर्शनकारियों की टांग तोड़ दो'
पुरी रथयात्रा भगदड़ (रविवार तड़के, 3 मृत) के विरोध में विपक्ष के सीएम हाउस घेरने की योजना के बीच एसीपी नरसिंह भोल का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिस को कहते दिखे: "प्रदर्शनकारी आए तो पैर तोड़ दो, इनाम दूँगा।" इसी दौरा, ओडिशा सरकार ने पुरी के कलेक्टर-एसपी का तबादला और डीसीपी का निलंबन किया। कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने 30 दिनों में जाँच रिपोर्ट देने का आदेश दिया।
कोलकाता: लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में महिला आयोग ने लगाया पुलिस पर दबाव का आरोप
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने रविवार को कॉलेज दौरे के बाद आरोप लगाया कि पीड़िता का परिवार दबाव में है और पुलिस सहयोग नहीं कर रही। सीसीटीवी फुटेज से गार्ड कमरे में जबरन घसीटे जाने की पुष्टि हुई। अब तक चार गिरफ्तारियाँ हुई हैं, जिनमें गार्ड भी शामिल है। भाजपा ने 'कन्या सुरक्षा यात्रा' निकालकर विरोध जताया।
🚨 कुछ खबरें हैडलाइन में :
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें