अयोध्या: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुमारगंज में नई टीम का किया गठन, 23 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी #3 *KHW*

सारांश:

10 जून 2025 को अयोध्या के कुमारगंज नगरपंचायत सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की बैठक हुई। प्रो. महेंद्र सिंह को नगर अध्यक्ष चुना गया, जबकि डॉ. सचिन गुप्ता, नितिन पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, संतोष यादव, आयुष मिश्रा समेत 22 को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।



कुमारगंज में ABVP की महत्वपूर्ण बैठक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कुमारगंज, अयोध्या ने 10 जून 2025 को नगरपंचायत सभागार में एक बैठक आयोजित की। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी गठित की गई और आने वाले समय के लिए रणनीति तय हुई।


नई टीम में ये नेता शामिल

इस कार्यकारिणी गठन में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रो. महेन्द्र सिंह को नगर अध्यक्ष, नगर उपाध्यक्ष डॉ सचि गुप्ता , मंगल प्रसाद प्रजापति, विनोद पांडे जी, पुष्पा गुप्ता को बनाया गया । 

कुमारगंज बाजार के निवासी नितिन पाण्डेय को नगर मंत्री घोषित किया गया वही नगर सह मंत्री क्षितिज सिंह, आयुष मिश्र, यथार्थ श्रीवास्तव, शान शुक्ला को घोषित किया गया। 

इस दौरान नगर एसएफडी संयोजक शुभम सिंह रूद्र, सह संयोजक प्रत्यूष सिंह, नगर एस एफ एस संयोजक आयुष उपाध्याय, सह संयोजक यश कौशल, नगर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक यश प्रताप सिंह, सह संयोजक राजा सिंह, नगर खेलो भारत संयोजक अभिषेक पांडेय, सह संयोजक आराध्य ओझा व आशीष गोस्वामी नगर सोशल मीडिया संयोजक सूर्यांश सिंह, नगर फार्माविजन संयोजक वैभव पांडेय, नगर एग्रीविज़न संयोजक प्रखर अग्निहोत्री, नगर कार्यकारिणी सदस्य संतोष यादव, आदित्य शुक्ला, प्रखर पांडेय,बब्लू यादव, दुर्गेश यादव, को चुना गया।

इस अवसर पर अवध प्रांत के प्रदेश मंत्री व विभाग संगठनमंत्री पुष्पेन्द्र बाजपेई ने कहा कि अभाविप विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की एक ऐसी पाठशाला है जो युवाओं को समाज के सभी क्षेत्रों में एक राष्ट्रवादी नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करती है।

एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवीन आज़ाद दुबे व प्रांत एग्रीविजन सह संयोजक डॉ० उज्जवल नायक ने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को को बधाई दी व आगामी एक वर्ष में संगठन कार्य को नगर में नई ऊंचाइयों को प्रदान करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला सह संयोजक चंचल उपाध्याय , समाजसेवी आनन्द तिवारी , प्रो. आशुतोष चतुर्वेदी, अभिषेक सिंह, अंकित शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।

बैठक में निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया:

आगे की रणनीति पर हुई मंथन