अयोध्या - कुमारगंज : कल होगा विशाल विरोध प्रदर्शन, एबीवीपी सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के खिलाफ उतरेगी सड़क पर #17 *HGY*
DBUP, अयोध्या।
समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद रामजीलाल सुमन के एक बयान को लेकर अयोध्या में विरोध की लहर तेज हो गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) अयोध्या जिला द्वारा शुक्रवार, 28 मार्च 2025 को शाम 5 बजे कुमारगंज के खंडासा मोड़ पर सांसद के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के चर्चित एबीवीपी सदस्य नवीन आजाद ने यह जानकारी DBUP अयोध्या से साझा की ।
यह विरोध प्रदर्शन सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा मेवाड़ के वीर योद्धा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ किया जा रहा है। एबीवीपी के कार्यकारिणी सदस्य नवीन आजाद दुबे ने बताया कि प्रदर्शन में 200 से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है, लेकिन यह संख्या और बढ़ सकती है।
क्या कहा था सपा सांसद ने?
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में एक चर्चा के दौरान विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, "अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम लोग गद्दार राणा सांगा की औलाद हो।"
उनका यह बयान उस संदर्भ में आया जब वे ऐतिहासिक किरदारों को लेकर हो रही राजनीतिक बहस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने यह टिप्पणी मुगल शासक बाबर और राजपूत योद्धा राणा सांगा के ऐतिहासिक संबंधों के संदर्भ में दी, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया। उनके इस बयान के बाद कई संगठनों और नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई, खासकर राजपूत समाज और हिंदू संगठनों ने इसे इतिहास के अपमान के रूप में देखा।
इस बयान के बाद विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए, और आगरा में करणी सेना ने इस पर उग्र प्रतिक्रिया दी, जिससे हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे। अब इसी बयान के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) अयोध्या में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है |
आगरा में भी हो चुका है बड़ा बवाल
इससे पहले आगरा में भी करनी सेना ने इसी मुद्दे पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। हालात इस कदर बिगड़ गए थे कि प्रशासन को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। अब अयोध्या में भी इस विरोध प्रदर्शन को लेकर माहौल गर्माने लगा है।
कुमारगंज में जुटेंगे एबीवीपी कार्यकर्ता
इस प्रदर्शन में एबीवीपी के जिलेभर से कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश के चर्चित एबीवीपी सदस्य नवीन आजाद दुबे के साथ कुमारगंज इकाई के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से करने का विचार है - नवीन आजाद दुबे ने बताया आम जनता को कोई परेशानी ना हो इसकी पूरी कोशिश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की टीम करेगी ।
अपडेट:
प्रशासनिक कारणों और अन्य बाधाओं के चलते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को 28 मार्च को प्रस्तावित अपना विरोध प्रदर्शन रद्द करना पड़ा है। 500 लोगों तक की भीड़ होने की थी संभावना - सदस्य बोले जल्द ही देंगे प्रदर्शन की अगली तिथि - कुमारगंज में नहीं संभव हुआ प्रदर्शन।
***982***
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें